✕

होम / बिजनेस / ट्रेवल कंपनी की बड़ी छलांग, आसमान में उड़ान भरते दिखाई देंगे 'अलहिंद' के विमान 

ट्रेवल कंपनी की बड़ी छलांग, आसमान में उड़ान भरते दिखाई देंगे 'अलहिंद' के विमान 

एविएशन सेक्टर में प्रतियोगिता बढ़ने वाली है. केरल की एक कंपनी अपनी एयरलाइन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय आकाश में एक और नई कंपनी के विमान उड़ान भरते दिखाई देंगे.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केरल की ट्रेवल कंपनी अलहिंद ग्रुप (Alhind Group) अपनी एयरलाइन्स लॉन्च करना चाहती है और उसकी इस चाहत पर सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (Civil Aviation Ministry) ने मुहर लगा दी है. यानी उसे मंत्रालय का अप्रूवल मिल गया है.

DGCA की मंजूरी बाकी  
अलहिंद ग्रुप की एयरलाइन का नाम 'अलहिंद एयर' होगा. अलहिंद ग्रुप की योजना इस साल के अंत तक एयरलाइन कंपनी शुरू करने की है. हालांकि, अभी उसे DGCA से एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट हासिल करना है. इसके बाद एविएशन सेक्टर में एंट्री के लिए कंपनी का रूट पूरी तरह क्लियर हो जाएगा. शुरुआत में अलहिंद ग्रुप 'अलहिंद एयर' के लिए  200 से 500 करोड़ रुपए निवेश करेगा. 

क्या कंपनी की योजना?
इस नई एयरलाइन के बेड़े में शुरुआत में 5 ATR-72 टर्बोप्रॉप विमान शामिल किए जाएंगे. चूंकि अलहिंद ग्रुप का बेस दक्षिण है, इसलिए अलहिंद एयर सबसे पहले दक्षिण भारत में उड़ानें संचालित करेगी. इसमें कोच्ची  से बेंगलुरु , तिरुअनंतपुरम और चेन्नई की उड़ानें शामिल हैं. हालांकि, कंपनी की योजना देश के लगभग सभी एयर कनेक्टिविटी वाले रूट्स पर फ्लाइट्स संचालित करने की है. लॉन्च के 2 सालों के भीतर इसके बेड़े में 20 विमान शामिल हो सकते हैं.

और बढ़ेगी प्रतियोगिता 
शुरुआती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 'अलहिंद एयर' पायलट्स, केबिन क्रू, इंजीनियर्स और ग्राउंड स्टाफ की नियुक्ति करेगी. अलहिंद ग्रुप की बात करें, तो यह ट्रेवल और टूरिज्म इंडस्ट्री में एक स्थापित नाम है. कंपनी दूसरी एयरलाइन्स के लिए जनरल सेल्स एजेंट के तौर पर काम करती है. इसका कुल टर्नओवर 20,000 करोड़ रुपए का है और इसके भारत के साथ-साथ विदेशों में कुल 130 ऑफिस हैं. बता दें कि अकासा एयर के आने के बाद से एविएशन सेक्टर में प्रतियोगिता बढ़ गई है और अलहिंद के आगाज से इसमें और इजाफा हो सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

30 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

42 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

14 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

42 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

30 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

15 hours ago