✕

होम / बिजनेस / FMCG सेक्टर में बड़ी हिस्सेदारी चाहते हैं बाबा रामदेव, क्या इस दांव से मिलेगी मदद?

FMCG सेक्टर में बड़ी हिस्सेदारी चाहते हैं बाबा रामदेव, क्या इस दांव से मिलेगी मदद?

बाबा रामदेव पतंजलि फूड्स के विस्तार में लगे हैं. इसी के मद्देनजर कंपनी ने एक डील फाइनल की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाबा रामदेव की पतंजलि FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनियों को कड़ी टक्कर देने की राह पर है. पतंजलि फूड्स लिमिटेड (PFL) के बोर्ड ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (PAL) के सभी नॉन-फूड बिजनेस के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है. यह डील 1100 करोड़ रुपए में हुई है. इस अधिग्रहण के तहत पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड का हेयर केयर, स्किन केयर, डेंटल केयर और होम केयर बिजनेस अब पतंजलि फूड्स लिमिटेड का हो जाएगा. बता दें कि PAL के नॉन-फूड बिजनेस का ऑपरेशन हरिद्वार स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से चलता है.

किश्तों में होगा भुगतान
यह अधिग्रहण फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स यानी FMCG इंडस्ट्री के दायरे में आता है. इसका मकसद पतंजलि फूड्स के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करना है और उसे FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में शुमार करना है. इस डील को अभी कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) और शेयरधारकों से भी मंजूरी मिलना बाकी है. इसी पर अधिग्रहण के प्रभावी होने की तारीख निर्भर करेगी. डील की कुल लागत 1100 करोड़ का भुगतान किश्तों में किया जाएगा.

इनका है दबदबा
FMCG सेक्टर में फिलहाल नेस्ले और Britannia का दबदबा है. इसके अलावा, डाबर और गोदरेज भी लीडिंग कंपनियां हैं. बाबा रामदेव पतंजलि को इस दौड़ में सबसे आगे ले जाना चाहते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (PAL) के सभी नॉन-फूड बिजनेस का अधिग्रहण किया गया है.  एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अधिग्रहण की यह रणनीतिक पहल कंपनी के मौजूदा एफएमसीजी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी। 

शेयर में आई मजबूती
इस डील से Patanjali Foods के शेयरों में आज भी तेजी आने की पूरी उम्मीद है. कंपनी के शेयर कल यानी सोमवार को 7.45% की बढ़त के साथ 1,710 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 कारोबारी स्तरों में पतंजलि का शेयर अपने निवेशकों को 15.60% का रिटर्न दे चुका है. पिछले एक साल में यह आंकड़ा 43.49% रहा है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1,722 रुपए है. जानकारों का मानना है कि इस अधिग्रहण से कंपनी का पोर्टफोलियो मजबूत होगा, ऐसे में इसके शेयरों में और मजबूती देखने को मिल सकती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

1 hour ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

2 hours ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

2 hours ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

1 hour ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

2 hours ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago