✕

होम / बिजनेस / पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते 5 नए IPO में निवेश का मिलेगा मौका, जानिए पूरी डिटेल

पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते 5 नए IPO में निवेश का मिलेगा मौका, जानिए पूरी डिटेल

नए शुरू हो रहे सप्ताह में पहले से खुला कोई पब्लिक इश्यू नहीं है. साथ ही कोई कंपनी लिस्ट भी नहीं होगी. मेनबोर्ड सेगमेंट का Ather Energy IPO 2,981.06 करोड़ रुपये का है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से उठा-पटक चल रही है. ऐसे में पिछले कई महीनों में आईपीओ बाजार में सन्नाटा रहा है. लेकिन, आने वाले इस हफ्ते में फिर से एक बार आईपीओ बाजार में चहल-पहल देखने को मिलेगी. इस सप्ताह में 5 नए इश्यू मार्केट में ओपन होंगे, जिसमें से 1 मेनबोर्ड आईपीओ है और बाकी 4 एसएमई सेक्टर के हैं. आइए जानते हैं डिटेल...

ये आने वाले हैं IPO

Ather Energy IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट का यह इश्यू 2,981.06 करोड़ रुपये का है. यह 28 अप्रैल को खुलकर 30 अप्रैल को बंद होगा. इसके बाद अलॉटमेंट 2 मई को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 6 मई को होगी. IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 304-321 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 46 है. IPO में 2,626.30 करोड़ रुपये के 8.18 करोड़ नए शेयर जारी होंगे. साथ ही 354.76 करोड़ रुपये के 1.11 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा.

Iware Supplychain Services IPO: 27.13 करोड़ रुपये साइज का इश्यू 28 अप्रैल को खुलेगा और 30 अप्रैल को बंद होगा. इसमें 95 रुपये प्रति शेयर के प्राइस और 1200 के लॉट में बोली लगा सकते हैं. इश्यू क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 2 मई को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 6 मई को होगी. इश्यू में केवल 28.56 लाख नए शेयर रहेंगे.

Arunaya Organics IPO: यह भी 29 अप्रैल को खुल रहा है. बोली 55-58 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड और 2000 के लॉट में लगेगी. IPO का साइज 33.99 करोड़ रुपये है. यह 2 मई को बंद होगा. इसके बाद अलॉटमेंट 5 मई को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 7 मई को होगी. IPO में 30.51 करोड़ रुपये के 52.60 लाख नए शेयर होंगे, साथ ही 3.48 करोड़ रुपये के 6 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा.

Kenrik Industries IPO: इस इश्यू का साइज 8.75 करोड़ रुपये है. IPO 29 अप्रैल को खुलेगा और 6 मई को बंद होगा. अलॉटमेंट 7 मई को फाइनल होगा. IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस 25 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 6000 है. इश्यू बंद होने के बाद शेयर BSE SME पर 9 मई को लिस्ट होंगे. पब्लिक इश्यू में केवल 34.98 लाख नए शेयर होंगे. 

Wagons Learning IPO: 38.38 करोड़ रुपये का यह इश्यू 2 मई को खुल रहा है और 6 मई को बंद होगा. अलॉटमेंट 7 मई को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 9 मई को होगी. IPO के लिए प्राइस बैंड 78-82 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है. इश्यू में 25.26 करोड़ रुपये के 30.80 लाख नए शेयर होंगे और 13.12 करोड़ रुपये के 16 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

48 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 hour ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

1 hour ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

3 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

3 hours ago

बड़ी खबरें