✕

होम / बिजनेस / पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते है IPO की भरमार, 11 होंगे लॉन्च, 3 कंपनियां होंगी लिस्ट

पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते है IPO की भरमार, 11 होंगे लॉन्च, 3 कंपनियां होंगी लिस्ट

इस हफ्ते 5 मेनबोर्ड आईपीओ के साथ 6 एसएमई के आईपीओ आने वाले हैं. इस सप्ताह 11 आईपीओ करीब 18500 करोड़ रुपये जुटा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप आईपीओ में निवेश (IPO) करने का प्लान कर रहे हैं और इस साल अब तक आए इश्यू में पैसे लगाने से चूक गए हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. 2024 के आखिरी महीने में अगले हफ्ते आपको कमाई के बंपर मौके मिलने वाले हैं. दरअसल, एक दो नहीं बल्कि पूरे 11 आईपीओ मार्केट में दस्तक देने वाले हैं. इनमें चार मैनबोर्ड इश्यू शामिल हैं, जैसे सुपरमार्केट चेन चलाने वाली कंपनी विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart IPO) और मोबिक्विक (Mobikwik IPO), आइए जानते हैं इनसे जुड़ी डिटेल्स के बारे में...

ये IPO देंगे मार्केट में दस्तक

1. Dhanlaxmi Crop Science IPO: 23.80 करोड़ रुपये का यह इश्यू 9 दिसंबर को खुलेगा और 11 दिसंबर को बंद होगा. शेयर NSE SME पर 16 दिसंबर को लिस्ट होंगे. IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 52-55 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है.

2. Toss The Coin IPO: यह इश्यू 10 दिसंबर को खुलकर 12 दिसंबर को बंद होगा. IPO का साइज 9.17 करोड़ रुपये है. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 172-182 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 600 शेयर है. IPO की क्लोजिंग के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 17 दिसंबर को होगी. 

3. Jungle Camps India IPO: यह भी 10 दिसंबर को ओपन होगा और 12 दिसंबर को क्लोजिंग होगी. शेयर BSE SME पर 17 दिसंबर को लिस्ट होंगे. प्राइस बैंड 68-72 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है. कंपनी 29.42 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.

4. Mobikwik IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में 572 करोड़ रुपये का यह इश्यू 11 दिसंबर को खुलेगा और 13 दिसंबर को क्लोज होगा. इसके बाद शेयर BSE, NSE पर 18 दिसंबर को लिस्ट होंगे. बोली 265-279 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में लगाई जा सकती है, लॉट साइज 53 शेयर है.

5. Supreme Facility Management IPO: कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से 50 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. IPO 11 दिसंबर को खुलकर 13 दिसंबर को बंद होगा. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 18 दिसंबर को होगी. IPO में 72-76 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बोली लगा सकते हैं, लॉट साइज 1600 शेयर है. 

6. Sai Life Sciences IPO: यह इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट का है, जिसका साइज 3,042.62 करोड़ रुपये है। IPO 11 दिसंबर को खुल रहा है और 13 दिसंबर को बंद होगा. शेयर BSE, NSE पर 18 दिसंबर से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे. IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 522-549 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 27 शेयर है. 

7. Vishal Mega Mart IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में विशाल मेगा मार्ट का 8,000 करोड़ रुपये का मेगा इश्यू भी 11 दिसंबर को खुलने जा रहा है. इसमें 74-78 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 190 शेयरों के लॉट में बोली लगाई जा सकती है. 13 दिसंबर को IPO क्लोज होने के बाद शेयर BSE, NSE पर 18 दिसंबर को लिस्ट होंगे.

8. Purple United Sales IPO: यह भी 11 दिसंबर को खुलेगा और 13 दिसंबर को बंद होगा, शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 18 दिसंबर को होगी. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 121-126 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है, इश्यू का साइज 32.81 करोड़ रुपये है.

9. Inventurus Knowledge Solutions IPO: यह इश्यू 12 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर को बंद होगा. इसके लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज की डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं. शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 19 दिसंबर को होने वाली है.

10. Yash Highvoltage IPO: यह इश्यू भी 12 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर को बंद होगा. प्राइस बैंड और लॉट साइज की डिटेल अभी सामने नहीं आई हैं, शेयर BSE SME पर 19 दिसंबर को लिस्ट होंगे. 

11. International Gemmological Institute IPO: प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन के निवेश वाली इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) का पब्लिक इश्यू 13 दिसंबर को ओपन हो रहा है. कंपनी इससे 4,225 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड की घोषणा 9 दिसंबर को की जाएगी. IPO 17 दिसंबर को बंद होगा, शेयर BSE और NSE पर 20 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं.

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग 

नए सप्ताह में 9 दिसंबर को Property Share Investment Trust की स्कीम्स की यूनिट्स BSE पर लिस्ट होंगी. 11 दिसंबर को Nisus Finance Services के शेयर BSE SME पर अपनी शुरुआत करेंगे. इसके बाद 12 दिसंबर को Emerald Tyre Manufacturers के शेयर NSE SME पर लिस्ट होंगे.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago