✕

होम / बिजनेस / पैसा रखिए तैयार, इस सप्ताह दलाल स्ट्रीट पर जलवा दिखाएंगे ये 2 नए IPO, जानिए पूरी डिटेल्स

पैसा रखिए तैयार, इस सप्ताह दलाल स्ट्रीट पर जलवा दिखाएंगे ये 2 नए IPO, जानिए पूरी डिटेल्स

शेयर मार्केट में इस हफ्ते भी हलचल रहेगी, इस हफ्ते 2 आईपीओ खुलेंगे. इनमें से एक आईपीओ मेन बोर्ड से और एक आईपीओ एसएमई सेगमेंट से हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

साल 2024 जल्द ही अलविदा कहने वाला है. इस हफ्ते यानी 30 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच 2 नए आईपीओ शेयर मार्केट में एंट्री कर रहे हैं. इनमें से एक आईपीओ मेन बोर्ड से और एक आईपीओ एसएमई सेगमेंट से हैं. जहां तक लिस्टिंग की बात है तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 6 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं. अगर आप भी इन आईपीओ में निवेश करने का सोच रहे हैं तो चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं.

इन 2 आईपीओ की मार्केट में होगी एंट्री

Indo Farm Equipment IPO: इस इश्यू से कंपनी का इरादा 260.15 करोड़ रुपये जुटाने का है. IPO 31 दिसंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 204-215 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 69 है. इश्यू की क्लोजिंग 2 जनवरी 2025 को होगी, शेयर BSE और NSE पर 7 जनवरी को लिस्ट होंगे.

Technichem Organics IPO: 25.25 करोड़ रुपये का SME इश्यू 31 दिसंबर को खुलेगा और 2 जनवरी 2025 को बंद होगा. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 52-55 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 रुपये है, शेयर BSE SME पर 7 जनवरी 2025 को लिस्ट होंगे.

मार्केट में पहले से खुले IPO 

Anya Polytech IPO: 44.80 करोड़ रुपये साइज का इश्यू 26 दिसंबर को खुला और 30 दिसंबर को बंद होगा, अभी तक यह 28.61 गुना भरा है. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 13-14 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 10000 शेयर है. IPO क्लोज होने के बाद शेयर NSE SME पर 2 जनवरी 2025 को लिस्ट होंगे.

Citichem India IPO: यह 27 दिसंबर को ओपन हुआ और क्लोजिंग 31 दिसंबर को होने वाली है, कंपनी 12.60 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इश्यू अभी तक 27.28 गुना सब्सक्राइब हुआ है. बोली लगाने के लिए प्राइस 70 रुपये प्रति शेयर रखा गया है, लॉट साइज 2000 शेयर है. IPO बंद होने के बाद शेयर BSE SME पर 3 जनवरी 2025 को लिस्ट होंगे.

इन आईपीओ की होगी लिस्टिंग 

इस हफ्ते 6 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी, इनमें 4 आईपीओ मेन बोर्ड से हैं. वहीं एसएमई सेगमेंट से दो आईपीओ की लिस्टिंग होगी. मेन बोर्ड से लिस्ट होने वाले आईपीओ में Unimech Aerospace कंपनी भी शामिल है. मेन बोर्ड में Carraro India जिसकी लिस्टिंग 30 दिसंबर को होगी. इसके अलावा Ventive Hospitality की लिस्टिंग 30 दिसंबर को और Senores Pharmaceuticals की लिस्टिंग 30 दिसंबर को होगी. इसके अलावा Unimech Aerospace आईपीओ की लिस्टिंग 31 दिसंबर और Anya polytech and fertilizers Itd आईपीओ की लिस्टिंग 2 जनवरी को होगी. वहीं, Citichem India Limited की लिस्टिंग 3 जनवरी को होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago