✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते भी IPO की बहार, पैसा रखें तैयार...3 आईपीओ की ओपनिंग, 12 की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते भी IPO की बहार, पैसा रखें तैयार...3 आईपीओ की ओपनिंग, 12 की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते फिर से शेयर मार्केट में IPO की बहार आने वाली है. इस दौरान 3 कंपनियों के IPO निवेश के लिए खुलेंगे तो वहीं 5 में निवेश का आखिरी मौका होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए अगला हफ्ता भी बेहद खास होने वाला है. अगले हफ्ते 3 कंपनियों के आईपीओ शेयर मार्केट में आएंगे. इनमें निवेश करने के लिए निवेशकों के पास सुनहरा मौका होगा. वहीं 5 कंपनियों के आईपीओ में निवेश का आखिरी मौका होगा. यानी इनमें निवेश की आखिरी तारीख रहेगी. इन कंपनियों में ओला का आईपीओ भी शामिल है. अगर आप इन आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो पैसा तैयार रखें. बता दें कि पिछले हफ्ते भी 8 आईपीओ खुले थे और 11 की लिस्टिंग हुई थी.

नए खुल रहे IPO

Unicommerce eSolutions IPO: स्नैपडील और सॉफ्टबैंक के निवेश वाले SaaS प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स ई- सॉल्यूशंस लिमिटेड का पब्लिक इश्यू 6 अगस्त को खुलने जा रहा है. इसके लिए प्राइस बैंड 102-108 करोड़ रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, लॉट साइज 138 शेयर है. कंपनी 276.57 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, इश्यू 8 अगस्त को क्लोज होगा. इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 अगस्त को होगी.

Brainbees Solutions (Firstcry) IPO: फर्स्टक्राय का 4,193.73 करोड़ रुपये का IPO 6 अगस्त को खुल रहा है और 8 अगस्त को क्लोज होगा. इसके लिए प्राइस बैंड 440-465 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. लॉट साइज 32 शेयर है, IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 अगस्त को होगी.

Aesthetik Engineers IPO: यह इश्यू 8 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त को बंद होगा. प्राइस बैंड 55-58 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है. कंपनी 26.47 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, शेयर NSE SME पर 16 अगस्त को लिस्ट होंगे.

इन IPO में निवेश का आखिरी मौका

अगले हफ्ते कई कंपनियों के IPO में निवेश का आखिरी मौका है. इनमें Ceigall India, OLA Electric, Dhariwalcorp, Afcom Holdings और Picture Post Studios के आईपीओ शामिल हैं. इनमें Ceigall India और Dhariwalcorp के आईपीओ को बुक कराने की आखिरी तारीख 5 अगस्त है. वहीं OLA Electric, Afcom Holdings और Picture Post Studios के आईपीओ को 6 अगस्त तक बुक करा सकते हैं. बता दें कि इनमें Ceigall India और OLA Electric मैन बोर्ड के आईपीओ हैं जबकि बाकी एसएमई आईपीओ हैं.

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

6 अगस्त को NSE SME पर Bulkcorp International, Sathlokhar Synergys E&C Global, Ashapura Logistics, Rajputana Industries और BSE SME पर Kizi Apparels की लिस्टिंग होगी. इसी दिन BSE और NSE पर Akums Drugs and Pharmaceuticals के शेयर लिस्ट होंगे. 7 अगस्त को NSE SME पर Utssav Cz Gold Jewels लिस्ट होगी. 8 अगस्त को BSE और NSE पर Ceigall India और NSE SME पर Dhariwalcorp IPO के शेयर लिस्ट होंगे. 9 अगस्त को BSE और NSE पर OLA Electric, NSE SME पर Picture Post Studios और BSE SME पर Afcom Holdings अपनी शुरुआत करेंगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

10 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

10 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

11 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

5 hours ago