✕

होम / बिजनेस / खत्म हुआ इंतजार! पैसा रखें तैयार, दिवाली के बाद इस तारीख को खुल सकता है Swiggy IPO

खत्म हुआ इंतजार! पैसा रखें तैयार, दिवाली के बाद इस तारीख को खुल सकता है Swiggy IPO

Swiggy IPO का कुल साइज लगभग 11,700 से 11,800 करोड़ रुपये के बीच होने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय आईपीओ बाजार में एक और बड़ी कंपनी दस्तक देने के लिए तैयार है. फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी स्विगी जल्द ही अपना आईपीओ लॉन्च करने वाली है. इसको लेकर सभी तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है. फूड डिलीवरी के क्षेत्र में स्विगी और इसके क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म इंस्टामार्ट एक बड़ा नाम है. इसका मुकाबला मुख्य रूप से जोमैटो के ब्लिंकिट, जेप्टो और बिगबास्केट जैसी कंपनियों से है.

6 नवंबर को खुल सकता है आईपीओ

फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी स्विगी के IPO के लिए इंतजार जल्‍द ही खत्‍म होने वाला है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, स्विगी का IPO आज से कुछ ही दिनों बाद 6 से 8 नवंबर के बीच निवेशकों के लिए खुल सकता है. ये किस भाव पर आएगा यानी इसका प्राइस बैंड क्या होगा, इसकी जानकारी 2 दिन में मिलने की उम्मीद है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया है एंकर निवेशकों के लिए ये IPO एक दिन पहले 5 नवंबर को खुल सकता है. बता दें कि स्विगी में प्रॉसस (Prosus) और सॉफ्टबैंक (Softbank) जैसी दिग्‍गज इन्‍वेस्‍टमेंट फर्म्‍स ने निवेश कर रखा है, जो इस IPO में अपनी हिस्‍सेदारी बेच सकती है.

कितना बड़ा है आईपीओ

जानकारों के हवाले से बताया जा रहा है कि अपर प्राइस बैंड के लेवल पर स्विगी इस IPO से करीब 11.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 95 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा की वैल्‍यूएशन को टारगेट कर रही है. IPO का टोटल साइज 11,700 करोड़ रुपये के करीब रहने की संभावना है. इसमें फ्रेश शेयर्स का हिस्‍सा करीब 4,500 करोड़ रुपये का होगा, जबकि OFS यानी ऑफर फॉर सेल वाला हिस्‍सा करीब 6,800 करोड़ रुपये का हो सकता है. बता दें कि ये कंपनी की ओर से जारी किए ऑफिशियल आंकड़े नहीं हैं और इनमें बदलाव संभव है. वहीं उसके प्रतिद्वंद्वी जोमैटो QIP के जरिए पैसा जुटाने की कोशिश कर रहा है. 

प्रमुख निवेशक

स्विगी में प्रमुख निवेशक प्रोसस (32 प्रतिशत), सॉफ्टबैंक (8 प्रतिशत) और एक्सेल (6 प्रतिशत) हैं. इसके अलावा एलिवेशन कैपिटल, डीएसटी ग्लोबल, नॉरवेस्ट, टेनसेंट, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (क्यूआईए), सिंगापुर की जीआईसी और कई अन्य भी कंपनी में शेयरधारक हैं. सिटी, जेपी मॉर्गन, कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेफरीज, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एवेंडस कैपिटल और बोफा सिक्योरिटीज स्विगी आईपीओ पर सलाह देने वाले निवेश बैंक हैं, जबकि कंपनी के वकील लॉ फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

7 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago