✕

होम / बिजनेस / पैसा रखें तैयार, SEBI ने 6 कंपनियों के IPO को दी हरी झंडी, चेक करें डिटेल

पैसा रखें तैयार, SEBI ने 6 कंपनियों के IPO को दी हरी झंडी, चेक करें डिटेल

आने वाले दिनों में कई कंपनी के आईपीओ में निवेश के मौके मिलेंगे. दरअसल, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 6 आईपीओ को मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईपीओ में दांव लगाने वालों के लिए काम की खबर है. आने वाले दिनों में कई कंपनी के आईपीओ में निवेश के मौके मिलेंगे. दरअसल, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 6 आईपीओ को मंजूरी दे दी है. ये आईपीओ हैं- हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, पीएमईए सोलर टेक सॉल्यूशंस, स्कोड ट्यूब्स, अजाक्स इंजीनियरिंग, ऑल टाइम प्लास्टिक्स और विक्रम इंजीनियरिंग शामिल हैं. बता दें कि इन कंपनियों ने सितंबर से दिसंबर के बीच बाजार अपने शुरुआती कागजात दाखिल किए थे. चलिए जानते हैं इनकी डिटेल्स...

1. Hexaware Technologies IPO

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने पिछले साल सितंबर में अपना डीआरएचपी दाखिल किया था. कंपनी का लक्ष्य आईपीओ के माध्यम से ₹9950 करोड़ जुटाना है. इसमें केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए शेयरों की बिक्री की जाएगी. यह ग्लोबल डिजिटल और टेक्नोलॉजी सर्विसेज फर्म है. कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस करते हुए 5 मुख्य सर्विसेज प्रोवाइड करती है, जिसमें डिजाइन और बिल्ड, सिक्योर एंड रन, डेटा और AI, ऑप्टिमाइज और क्लाउड सर्विसेज शामिल हैं

2. PMEA Solar Tech Solutions IPO 

भारत में सोलर ट्रैकिंग और माउंटिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली मुंबई की कंपनी PMEA सोलर टेक सॉल्यूशंस भी आईपीओ लाने जा रही है. कंपनी ने पिछले साल सितंबर में सेबी के पास अपना डीआरएचपी दाखिल किया था. ₹10 के फेस वैल्यू वाले आईपीओ में ₹600 करोड़ के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, 11.23 मिलियन इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए की जाएगी.

3. Scoda Tubes IPO 

गुजरात स्थित स्कोडा ट्यूब्स अपनी आईपीओ के माध्यम से ₹275 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है, जो पूरी तरह से नए इश्यू के रूप में होगा. स्कोडा ट्यूब्स स्टेनलेस स्टील ट्यूब्स और पाइप्स का निर्माण करती है, जो तेल और गैस, रसायन, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोटिव, रेलवे और अन्य कई क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करती है.

4. Ajax Engineering IPO 

केदारा कैपिटल द्वारा समर्थित ऐजेक्स इंजीनियरिंग भी आईपीओ लाने जा रही है. आईपीओ के तहत OFS के जरिए प्रमोटर्स और निवेशकों द्वारा 2.28 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी. वहीं, इसमें फ्रेश इक्विटी शेयर जारी नहीं होंगे, जिसका मतलब है कि कंपनी को आईपीओ से कोई आय नहीं मिलेगी. ऐजेक्स कंक्रीट उपकरणों का प्रमुख निर्माता है, जो कंक्रीट एप्लिकेशन वैल्यू चेन में कई प्रोडक्ट्स, सर्विसेज और सॉल्यूशन प्रोवाइड करता है.

5. All Time Plastics IPO 

कंज्यूमरवेयर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी ने 2024 में आईपीओ के माध्यम से फंड जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट्स से संपर्क किया. कंपनी ने 30 सितंबर को नियामक के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए. इसका आईपीओ के तहत 350 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं, प्रमोटर्स- कैलेश पूनमचंद शाह, भूपेश पूनमचंद शाह और नीलेश पूनमचंद शाह द्वारा 52.5 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री OFS के जरिए की जाएगी. महाराष्ट्र स्थित कंपनी प्री-आईपीओ राउंड में 70 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार कर सकती है.

6. Vikran Engineering IPO 

बिजली, पानी और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट को EPC सर्विसेज प्रोवाइड करने वाली महाराष्ट्र स्थित विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ लाने जा रही है. कंपनी 1000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. आशीष कचोलिया द्वारा समर्थित कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है. पिछले साल 30 सितंबर को दाखिल डीआरएचपी के अनुसार, आईपीओ में 900 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, प्रमोटर राकेश अशोक मरखेडकर द्वारा 100 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री OFS के जरिए की जाएगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

9 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

12 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

12 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

9 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

9 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

13 hours ago