✕

होम / बिजनेस / पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते लगेगा IPO का पंच, 8 की होगी लिस्टिंग, चेक करें डिटेल्स

पैसा रखें तैयार, इस हफ्ते लगेगा IPO का पंच, 8 की होगी लिस्टिंग, चेक करें डिटेल्स

अगले हफ्ते शेयर मार्केट में 5 नए आईपीओ खुलेंगे. नए आईपीओ आने के अलावा मार्केट में 8 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी। इसमें मेन बोर्ड से 3 आईपीओ शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर मार्केट में अगले हफ्ते भी हलचल जारी रहेगी. आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए यह सप्ताह एक्शन से भरपूर होने वाला है. 13 से 17 जनवरी के बीच प्राइमरी मार्केट में 5 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं, इनमें से एक मैनबोर्ड और 4 SME IPO हैं. इसके अलावा, प्राइमरी मार्केट में 8 कंपनियां भी डेब्यू करेंगी. निवेशकों की नजर इन कंपनियों के शेयरों पर भी रहेंगी. आइए अगले सप्ताह IPO स्पेस में होने वाली सभी प्रमुख घटनाओं पर एक नजर डालते हैं…

खुलने वाला हैं एक मैनबोर्ड आईपीओ

Laxmi Dental IPO: 698 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 13 जनवरी को खुल रहा है. IPO में 407-428 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पैसे लगा सकेंगे. लॉट साइज 33 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 15 जनवरी को होगी. शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 20 जनवरी को होगी.

खुलेंगे 4 SME IPO

Kabra Jewels IPO: 40 करोड़ रुपये का इश्यू 15 जनवरी को खुलेगा और 17 जनवरी को बंद होगा. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 22 जनवरी को होगी. IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 121-128 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है.

Rikhav Securities IPO: कंपनी इससे 88.82 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. यह इश्यू भी 15 जनवरी को खुलकर 17 जनवरी को बंद होगा. शेयर BSE SME पर 22 जनवरी को लिस्ट होंगे. IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 82-86 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है.

Land Immigration IPO: 40.32 करोड़ रुपये साइज का इश्यू 16 जनवरी को ओपन होगा। इसमें 70-72 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बोली लगेगी. लॉट साइज 1600 शेयर है. 20 जनवरी को IPO क्लोज होने के बाद शेयर BSE SME पर 23 जनवरी को लिस्ट होंगे.

EMA Partners IPO: यह 17 जनवरी को खुलेगा और 21 जनवरी को बंद होगा. कंपनी 76.01 करोड़ रुपये हासिल करना चाहती है. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 24 जनवरी को होगी. प्राइस बैंड 117-124 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है.

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग 

नए सप्ताह में 13 जनवरी को NSE, BSE पर Standard Glass Lining के शेयर और BSE SME पर Indobell Insulation के शेयर लिस्ट होंगे. 14 जनवरी को BSE, NSE पर Quadrant Future Tek IPO और Capital Infra Trust Invit लिस्ट होगा. इसी दिन NSE SME पर Delta Autocorp IPO और BSE SME पर Avax Apparels And Ornaments IPO, B.R.Goyal IPO लिस्ट होगा. 17 जनवरी को NSE SME पर Sat Kartar Shopping के शेयरों की लिस्टिंग होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

18 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

18 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

18 hours ago