✕

होम / बिजनेस / बजट के सप्ताह में पैसा रखें तैयार, आने वाले हैं ये 8 IPO, जानिए पूरी डिटेल

बजट के सप्ताह में पैसा रखें तैयार, आने वाले हैं ये 8 IPO, जानिए पूरी डिटेल

इस हफ्ते की करें तो मेनबोर्ड आईपीओ को छोड़ एमएमई के 8 आईपीओ आ रहे हैं. वहीं 8 आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए रेडी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लगभग दो सप्ताह की सुस्ती के बाद शेयर बाजार में IPO की गतिविधियां फिर से जोर पकड़ने वाली हैं. इस सप्ताह के दौरान शेयर बाजार में 8 नए IPO लॉन्च होने वाले हैं. हालांकि मेनबोर्ड पर सुस्ती इस सप्ताह भी रहने वाली है. शेयर बाजार पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान 8 नई कंपनियों के IPO आने वाले हैं. हालांकि सभी 8 IPO SME सेगमेंट में ही लॉन्च होंगे. अगर आप एसएमई में पैसा लगाते हैं तो आपके लिए एक अच्छा चांस है. आप छोटी कंपनियों के आईपीओ में निवेश कर मोटा पैसा बना सकते हैं.

• RNFI Services IPO- यह आईपीओ 22 जुलाई 2024 को खुलेगा. कंपनी के आईपीओ पर 24 जुलाई तक दांव लगा पाएंगे. इस आईपीओ का साइज 70.81 करोड़ रुपये का है. कंपनी आईपीओ के जरिए 67.44 लाख शेयर जारी करेगी. बता दें, कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 98 रुपये से 105 रुपये प्रति शेयर था.

• SAR Televenture FPO- कंपनी का एफपीओ 22 जुलाई 2024 को खुलेगा. यह एफपीओ 24 तक खुला रहेगा. कंपनी एफपीओ के जरिए 150 करोड़ रुपये जारी करेगी. इस एफपीओ का प्राइस बैंड 200 रुपये से 210 रुपये है. बता दें, कंपनी एफपीओ के जरिए 71.43 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी.

• VVIP infratech IPO- यह आईपीओ 23 जुलाई 2024 को खुलेगा. निवेशकों के पास 25 जुलाई 2024 तक दांव लगाने का मौका रहेगा. कंपनी आईपीओ के जरिए 61.21 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी. आईपीओ का प्राइस बैंड 91 रुपये से 93 रुपये तय किया है. बता दें, आईपीओ के जरिए कंपनी 65.82 लाख शेयर जारी करेगी.

• VL InfraProjects IPO- कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 39 रुपये से 42 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी का आईपीओ 23 जुलाई 2024 को खुलेगा. आईपीओ 25 जुलाई तक खुला रहेगा. बता दें, आईपीओ का साइज 18.52 करोड़ रुपये का है.

• Manglam Infra & Engineering IPO- आईपीओ 24 से 26 जुलाई तक खुला रहेगा. कंपनी के आईपीओ का साइज 27.62 करोड़ रुपये का है. इस एसएमई आईपीओ का प्राइस बैंड 53 रुपये से 56 रुपये है.

• Chetana Education IPO- कंपनी ने आईपीओ के लिए 80 रुपये से 85 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी का आईपीओ 24 से 26 जुलाई तक खुला रहेगा. आईपीओ के जरिए 54 लाख शेयर जारी करेगी. आईपीओ का साइज 45.90 करोड़ रुपये का है.

• Aprameya Engineering IPO- यह आईपीओ 25 जुलाई को खुलेगा. कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने के लिए निवेशकों के पास 29 जुलाई तक मौका रहेगा. आईपीओ के लिए कंपनी 56 रुपये और 58 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. आईपीओ के जरिए कंपनी 29.23 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी.

• Clinitech Laboratory IPO- इस आईपीओ का प्राइस बैंड 96 रुपये प्रति शेयर है. आईपीओ के जरिए 25 जुलाई 2024 से 29 जुलाई तक खुला रहेगा. आईपीओ का साइज 5.78 करोड़ रुपये का है. आईपीओ के जरिए 6.02 लाख फ्रेश शेयरदारी करेगी. 

सप्ताह के दौरान इन शेयरों की लिस्टिंग

बजट वाले सप्ताह के दौरान शेयर बाजार पर लिस्ट होने वाले नए शेयरों की भी भरमार है. सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान बाजार पर 8 नए शेयर लिस्ट होने वाले हैं. लिस्टिंग की कतार में खड़े शेयरों में Sanstar IPO, Three M Paper Boards, Prizor Viztech, Sati Poly Plast, Aelea Commodities, Tunwal E-Motors, Macobs Technologies और Kataria Industries शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

19 hours ago