होम / बिजनेस / बाजार की चाल कैसी भी रहे, आज इन शेयरों में निवेश से हो सकती है कमाई

बाजार की चाल कैसी भी रहे, आज इन शेयरों में निवेश से हो सकती है कमाई

एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाजार में निवेश करने वालों को अभी अच्छे दिनों के लिए इंतजार करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में निवेश करने वालों को अच्छे दिनों का इंतजार है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान, BSE सेंसेक्स में जहां 361 अंकों की कमजोरी आई. वहीं, NSE निफ्टी 112 अंक लुढ़क गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मार्केट में गिरावट का दौर अभी बना रह सकता है.

इन पर रखें नजर
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज AGI Greenpac, Kalyan Jewellers, Glenmark Pharma और BPCL में तेजी के संकेत दिए हैं. ग्लास कंटेनर बनाने वाली कंपनी AGI Greenpac के शेयर कल करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 364 रुपए पर बंद हुए थे. हालांकि, पिछले 5 दिनों में इसने 3.63% का उछाल दर्ज किया है. इस शेयर का 52-wk का हाई लेवल 407.70 रुपए है. Kalyan Jewellers का शेयर कल मामूली गिरावट के साथ 118.55 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. पिछले 5 दिनों में इस शेयर ने 8.66% का रिटर्न दिया है और छह महीनों में यह आंकड़ा 26.59% है.

तेजी के साथ हुए बंद
Glenmark Pharma का शेयर गिरावट वाले बाजार में सोमवार को बढ़त के साथ 444.45 रुपए पर बंद हुआ. पिछले 5 दिनों में भी इसमें 4.33% की तेजी रिकॉर्ड की गई है और यह अपने 52 वीक के हाई लेवल 487.55 की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. BPCL का शेयर भी कल करीब 8 रुपए की मजबूती के साथ 359.20 रुपए पर बंद हुआ था. बीते 5 दिनों में इसने शानदार 10.97% का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 398.80 रुपए है. इन सभी शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है. 

दबाव में रहेंगे ये शेयर
वहीं, आज IT कंपनियों, खासकर TCS, Infosys और Wipro के शेयरों पर दबाव देखने को मिल सकता है. दरअसल, क्रेडिट सुइस बैंक की बदहाल स्थिति का असर भारत की आईटी कंपनियों पर पड़ने की आशंका है. इस वजह से इन कंपनियों के शेयर दबाव में आ सकते हैं. विप्रो के शेयर पहले से ही नरमी के दौर से गुजर रहा है. बीते पांच दिनों में यह 4.63% लुढ़क चुका है. यह अपने 52 वीक के हाई लेवल 616 से काफी नीचे 368.35 पर ट्रेड कर रहा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

1 hour ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

1 hour ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

2 hours ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

2 hours ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें