✕

होम / बिजनेस / Stock Market: कल मिले जख्मों पर मरहम का काम कर सकता है इन शेयरों में निवेश!

Stock Market: कल मिले जख्मों पर मरहम का काम कर सकता है इन शेयरों में निवेश!

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए बुधवार बेहद बुरा साबित हुआ. कमजोर सेंटिमेंट के चलते हुई चौतरफा बिकवाली ने बाजार को जार-जार कर दिया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 900 अंक से ज्‍यादा का गोता लगाकर सीधे 72761.89 पर आ गया. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,152.25 अंक तक फिसल गया था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 338 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 21997.70 अंक पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें आ सकती है तेजी
सबसे पहले जानते हैं कि MACD ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Interglobe Aviation, 3M India, Essel Propack और Torrent Power पर तेजी का रुख दिखाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसे में आपके लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. कल इन सभी शेयरों में काफी गिरावट देखने को मिली थी. इंडिगो एयरलाइन की पैरेंट कंपनी Interglobe के शेयर बुधवार को 4.22 प्रतिशत के नुकसान के साथ 3,106 रुपए पर बंद हुए थे. 

इनमें मंदी के हैं संकेत 
MACD ने GMM Pfaudler, UNO Minda, Kalyan Jewellers, Elgi Equipments और Fine Organic Industries के शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी कि इनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, निवेश का फैसला सोच-समझकर लें. इसी तरह, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. इस लिस्ट में Zee Entertainment Enterprises, Delta Corp, Deepak Fertilisers, Bandhan Bank, Campus Activewears, Sterlite Tech और Rajesh Exports का नाम शामिल है. ZEE के शेयर कल 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 143.60 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह बंधन बैंक के शेयरों में भी 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी. 

इनमें है मजबूत खरीदारी
चलिए अब ये भी जान लेते हैं कि वो कौनसे शेयर हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Phoenix Mills, Intellect Design, Colgate-Palmolive और TCS इस लिस्ट में शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इन स्टॉक्स में तेजी का संकेत देता है. Phoenix Mills Ltd का शेयर इस साल अब तक 17.55% का रिटर्न दे चुका है. Intellect Design तो कल के गिरावट वाले बाजार में भी बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा था. इसमें कल 2.32 प्रतिशत की तेजी आई और यह 1,143.80 रुपए पर पहुंच गया. Colgate-Palmolive के शेयर भी कल तेजी के साथ बंद हुए. TCS में जरूर करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट आई और यह 4,139 रुपए पर पहुंच गया.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

20 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

21 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

23 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.