✕

होम / बिजनेस / आज कौनसे शेयर बिखेरेंगे मुस्कान और किन शेयरों से उतर जाएगा चेहरा? यहां देखें पूरी लिस्ट

आज कौनसे शेयर बिखेरेंगे मुस्कान और किन शेयरों से उतर जाएगा चेहरा? यहां देखें पूरी लिस्ट

शेयर बाजार के लिए कल का दिन अच्छा रहा. आज भी बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रही. सोमवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत और घरेलू स्तर पर चुनिंदा शेयरों में खरीदारी ने बाजार को मजबूती प्रदान की. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 443.46 अंक उछलकर 79,476.19 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय इसने 528.27 अंकों की तेजी हासिल कर ली थी. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 131.35 अंक चढ़कर 24,141.95 के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. बाजार के लिए सभी तरफ से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं ऐसे में आज भी बाजार में तेजी बनी रह सकती है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए 7 शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है. Minda Industries, JBM Auto, Chalet Hotels, KRBL, Kfin Technologies और Indian Energy Exchange के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वाला मुनाफा कमा सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.  

इनमें आ सकती है मंदी 
इसी तरह, MACD ने Nippon Life AMC, Godfrey Philips, Navin Fluorine, Lemon Tree Hotels, Apar Industries और Prince Pipes में मंदी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि आज इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. Nippon के शेयर कल करीब तीन प्रतिशत की उछाल के साथ 661.55 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, नवीन के शेयर करीब डेढ़ प्रतिशत मजबूत होकर 3,623.15 रुपए पर पहुंच गए. लेमन ट्री के शेयरों में भी कल उछाल देखने को मिला. कंपनी के शेयर 145 रुपए पर बंद हुए. Apar Industries और प्रिंस पाइप्स के लिए भी कल का दिन अच्छा रहा. इनके शेयरों में भी उछाल देखने को मिला.

इनमें मजबूती खरीदारी
अब जानते हैं उन शेयरों के बारे में जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में GRSE, Mahanagar Gas, Chola Fin Holdings, Policybazaar, Castrol India, JSW Infrastructure और Home First Finance का नाम शामिल है. चलिए यह भी जान लेते हैं कि इनमें से कुछ प्रमुख शेयरों का पिछला रिकॉर्ड केसा रहा है. GRSE यानी Garden Reach Shipbuilders & Enginers के निवेशकों के लिए सोमवार शानदार रहा. इस दौरान कंपनी के शेयर 10 प्रतिशत की तूफानी तेजी के साथ 2,309 रुपए पर बंद हुए. इसी तरह, महानगर गैस के शेयर भी कल करीब 10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,754 रुपए पर पहुंच गए. इस दौरान, JSW के शेयरों में 7.80% और Home First Finance केस शेयरों में 9.02% की मजबूती देखने को मिली.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

1 hour ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

2 hours ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

2 hours ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

1 hour ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

2 hours ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago