✕

होम / बिजनेस / आज Union Bank सहित इन शेयरों में बन रहा है मुनाफा कमाने का मौका

आज Union Bank सहित इन शेयरों में बन रहा है मुनाफा कमाने का मौका

शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से गिरावट का माहौल है. आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार के बाद गुरुवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ. यानी लगातार दो कारोबारी सत्रों में बाजार में गिरावट आई. कल BSE सेंसेक्स 193.70 और NSE निफ्टी 46.65 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए. मार्केट में गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत और बैंकिंग,धातु और ऊर्जा सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली रही. हालांकि, इस गिरावट वाले बाजार में भी अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises के शेयरों में बढ़त देखी गई. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना है.  

उतार-चढ़ाव वाले शेयर
मोमेंटम इंडिकेटर (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में गिरावट के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों की बात करते हैं. इस लिस्ट में Union Bank of India, IRB Infra, NBCC, और Alok Industries शामिल हैं. वहीं, SBI Cards, Kotak Mahindra Bank, Max Healthcare, Vedanta और TVS Motors में गिरावट आ सकती है. लिहाजा इन शेयरों में यदि आप पैसा लगाने का सोच रहे हैं या पहले से ही निवेश किया हुआ है, तो सोच-समझकर कोई भी फैसला लें. 

रिकॉर्ड हुई 5% से ज्यादा तेजी 
अब जरा तेजी के संकेत वाले शेयरों का पिछले रिकॉर्ड भी देख लेते हैं, ताकि आपको मुनाफे वाला सौदा पकड़ने में आसानी हो. यूनियन बैंक का शेयर कल करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 72.30 रुपए के लेवल पर पहुंच गया था. पिछले 5 दिनों में इस शेयर ने 3.06% का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 96.40 रुपए है. वहीं, IRB इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड का शेयर भी गिरावट वाले बाजार में तेजी के साथ 29.10 रुपए पर बंद हुआ. इस हाईवे कंस्ट्रक्शन का शेयर बीते 5 दिनों में 5.63% रिटर्न दे चुका है. 

इनमें मजबूत खरीदारी
इसी तरह, NBCC यानी National Buildings Construction Corporation का शेयर गुरुवार को 1.77% उछाल के साथ 43.10 रुपए पर बंद हुआ. ये अपने 52 वीक के हाई लेवल 44.20 रुपए के करीब है. टेक्सटाइल कंपनी आलोक इंडस्ट्री के शेयरों में कल 2.60% तेजी आई और यह 13.80 रुपए पर बंद हुआ. पिछले 5 दिनों में इसने 7.81% का जबरदस्त रिटर्न दिया है. अब एक नजर उन शेयरों पर भी डाल लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिख रही है. इस लिस्ट में PNB Housing, 3M India, Essel Propack और Zensar Tech शामिल हैं. इन शेयरों पर भी आज नजर बनाए रखें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिलायंस के शेयरधारकों ने जियो की पार्टी की कीमत चुकाई

जियो ने 30,200 करोड़ रुपये जुटाए. उसी दिन रिलायंस का बाजार मूल्य 51,700 करोड़ रुपये घट गया. बाहरी निवेशकों ने भारत के सबसे चर्चित शेयर को छूट पर खरीदा, जबकि जिन लोगों के पास यह पहले से था, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी.

9 hours ago

जियो की शानदार लिस्टिंग: पहले दिन किसने खरीदे शेयर और किसने कमाए ₹3,300 करोड़?

एनएसई पर अकेले 24,276 करोड़ रुपये के शेयरों का कारोबार हुआ. एंकर निवेशकों के शेयर लॉक-इन में हैं. बाजार बंद होने तक बिकने योग्य हर तीन में से दो शेयरों के नए मालिक बन चुके थे. तो आखिर किसने पैसा कमाया और कौन इन शेयरों को अपने पास रखकर रह गया?

9 hours ago

विश्व बैंक की चेतावनी: 2026 में 10% महंगे हो सकते हैं खाद्य पदार्थ, ऊर्जा संकट और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव

विश्व बैंक ने बुधवार को जारी अपनी ताजा 'कमोडिटी मार्केट्स आउटलुक' रिपोर्ट में कहा कि 2026 में वैश्विक कमोडिटी कीमतों में कुल मिलाकर 23 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

11 hours ago

हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा 24% घटा, खर्च बढ़ने से दूसरी तिमाही में लगा झटका

हुंडई मोटर इंडिया ने बुधवार को दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए. जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी की परिचालन आय सालाना आधार पर 18.5 फीसदी बढ़कर 20,696.06 करोड़ रुपये हो गई.

12 hours ago

बाजार में सुस्त शुरुआत के संकेत, क्रूड 114 डॉलर के पार; जियो, आज इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 352.64 अंक गिरकर 73,246.03 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 में 50.90 अंकों की गिरावट आई और यह 22,698.85 पर बंद हुआ.

12 hours ago

बड़ी खबरें