होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश से आ सकती है आपके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल!

Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश से आ सकती है आपके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल!

शेयर बाजार कल यानी मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ, लेकिन बढ़त बेहद मामूली थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहा. कारोबार के दौरान एक समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 680.25 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 211.45 अंक तक चढ़ गया, लेकिन बाद में दोनों ही सूचकांक अपनी बढ़त गंवा बैठे. अंत में Sensex 30.99 अंकों की की मामूली बढ़त के साथ 71,386.21 और Nifty 31.85 अंक उछलकर 21,544.85 के लेवल पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, सन फार्मा और टाटा स्टील आदि मुनाफे में रहीं. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें आ सकती है तेजी 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में नरमी का रुख दर्शाया है. तेजी के संकेत वाले शेयरों में CreditAccess Grameen, Krishna Institute, Motilal Oswal, Poonawalla Fincorp और Policybazaar का नाम शामिल है. यानी की इन शेयरों की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है. इसका एक मतलब ये भी है कि आपके पास इनमें निवेश करके मुनाफा कमाने का मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इन स्टॉक्स पर रखें नजर 
वहीं, MACD ने RVNL, Concor, ITI, GNFC, Laurus Labs और Berger Paints में मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. RVNL यानी Rail Vikas Nigam के शेयर कल करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए थे. 185.30 रुपए के भाव पर मिलने वाला ये शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 0.05% नीचे गिर चुका है. इसी तरह, ITI का शेयर भी मंगलवार को करीब 2 प्रतिशत तक उछल गया था. लेकिन आज इनमें गिरावट आ सकती है. अब उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. इस लिस्ट में, Apollo Hospital, Adani Ports, L&T, Bharti Airtel, Bajaj Auto, Tata Motors और Sun Pharma शामिल हैं. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि निवेशक इन शेयरों को लेकर लिवाल बने हुए हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

23 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

23 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago