होम / बिजनेस / आज इन कंपनियों के शेयर करा सकते हैं कमाई, बनाए रखें नजर

आज इन कंपनियों के शेयर करा सकते हैं कमाई, बनाए रखें नजर

शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था. आज भी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उतार-चढ़ाव के बीच आज (बुधवार) शेयर बाजार की नजरें आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के ब्याज दर पर आने वाले फैसले पर रहेंगी. इस फैसले का बाजार पर असर देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. यानी बाजार में अप-डाउन का ट्रेंड बना रह सकता है. मंगलवार को मार्केट गिरावट के साथ बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 0.37 फीसदी या 220.86 अंक की गिरावट के साथ 60,286.0 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 43 अंक गिरकर 17,721.50 पॉइंट्स पर बंद हुआ था.

इनमें हैं तेजी के संकेत
चलिए जानते हैं कि आज किन कंपनियों के शेयर अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Indus Towers, Jaiprakash Power, Poonawalla Fincorp और Varun Beverages में तेजी का रुख दिखाया है. वहीं, Adani Green और Indian Bank के शेयरों में नरमी के संकेत मिले हैं. यानी इनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है. 

ऐसा रहा है हाल
इंडस टावर्स का शेयर कल गिरावट के साथ 161.70 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, बीते पांच दिनों में इसमें 4.97% की तेजी आई है. यह अपने 52 वीक के हाई लेवल 269 रुपए से अभी काफी पीछे है. जयप्रकाश पावर के शेयर में कल 2.14% की तेजी दर्ज की गई. 7.15 के भाव पर मिल रहे इस शेयर के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है. पूनावाला फिनकॉर्प भी मंगलवार को 2.72% की तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुआ. 300 रुपए के इस शेयर ने पिछले छह महीनों में अपने निवेशकों को 10.21% का रिटर्न दिया है. Varun Beverages के शेयरों में भी कल अच्छी-खासी बढ़त दर्ज हुई. 5.84% की तेजी के साथ ये शेयर 1,293.20 रुपए पर पहुंच गया. 

इन पर भी रखें नजर 
आज Shree Cement, Adani Power, Adani Wilmar, Cummins India, Escorts Kubota, Dreamfolks Services, Endurance Technologies, Equitas Small Finance Bank, GATI, Gujarat Pipavav Port, Graphite India, HG Infra Engineering, Honeywell Automation India, IRCON International, ITD Cementation India, Minda Corporation, Samvardhana Motherson International, Narayana Hrudayalaya, Oberoi Realty, Piramal Enterprises, Speciality Restaurants, Symphony, Tracxn Technologies, Trent और Windlas Biotech के तिमाही आय के नतीजे आएंगे, लिहाजा इनके शेयरों पर भी नजर रखें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

4 hours ago