होम / बिजनेस / बाजार की कैसी भी रहे चाल, आज इन शेयरों पर दांव लगाकर भर सकते हैं झोली!
बाजार की कैसी भी रहे चाल, आज इन शेयरों पर दांव लगाकर भर सकते हैं झोली!
शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी, सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी बुधवार को थम गई. घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कारणों के चलते बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. आज यानी गुरुवार को भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद हैं. हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है. चलिए सबसे पहले उन पर नजर डालते है.
इनमें हैं तेजी के संकेत
मूमेंटम इंडिकेटर MACD के अनुसार, Tech Mahindra, Gravita India, Bharat Dynamics और Equitas SFB में आज तेजी आ सकती है. साथ ही MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं, यानी उनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है. इस लिस्ट में Axis Bank, Adani Green Energy, Reliance Power और Dhani Services शामिल हैं. अब यह भी जान लेते हैं कि तेजी के संकेत वालों शेयरों का पिछला रिकॉर्ड कैसा रहा. इससे आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी.
एक दिन में 9.86% की तेजी
Tech Mahindra के शेयरों में कल गिरावट दर्ज की गई थी. 1.32% की नरमी के साथ यह 1,039.50 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, पिछले 5 दिनों में इसने 4.16% की उछाल दिखाई है. फिलहाल यह अपने 52 वीक के हाई लेवल 1,299 रुपए से नीचे ट्रेड कर रहा है. Gravita India के लिए बुधवार बेहद शानदार रहा. इस शेयर में 9.86% की तेजी रिकॉर्ड की गई. 560.95 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल (567.30 रुपए) को जल्द पार कर सकता है.
इनमें भी दिखी बढ़त
Bharat Dynamics के शेयर भी पिछले कारोबारी सत्र में करीब 5 फीसदी की रफ्तार से दौड़े. 1,039.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 3.98% और एक महीने में 7.85% का रिटर्न दे चुका है. ये भी अपने 52 वीक के हाई लेवल 1,048.45 रुपए के बेहद करीब पहुंच चुका है. Equitas SFB यानी Equitas Small Finance Bank Ltd बुधवार को 2.76% की तेजी के साथ 72.55 रुपए पर बंद हुए थे. इस शेयर का बीते 5 दिनों से लेकर छह महीने तक का रिकॉर्ड अच्छा है. छह महीनों में इसने 45.25% का रिटर्न दिया है.
इन पर भी रखें नजर
इसके अलावा, आज Tata Chemicals, Titan, MRF, और Godrej Properties के शेयरों पर भी नजर रखें. इन कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे आए हैं, जिसका असर इनके शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है. साथ ही आज Adani Enterprises, Dabur India, TVS Motor, CEAT, Hero MotoCorp, Blue Star, Mindspace Business और United Breweries सहित कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे घोषित होंगे. लिहाजा उनके शेयरों पर भी नजर बनाए रखें.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स