✕

होम / बिजनेस / छुट्टी के बाद आज खुल रहा है बाजार, जानें किन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

छुट्टी के बाद आज खुल रहा है बाजार, जानें किन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

शेयर बाजार के लिए अच्छी बात ये है कि विदेशी निवेशकों ने मार्केट में खरीदारी तेज कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था. मंगलवार को महावीर जयंती के चलते बाजार में कारोबार नहीं हुआ. लिहाजा, आज बाजार की चाल कैसी रहेगी, इस पर सबकी निगाहें हैं. माना जा रहा है कि मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, बाजार के लिए पॉजिटिव साइन ये हैं कि विदेशी निवेशक फिर से लिवाल बन गए हैं. यानी उन्होंने खरीदारी तेज कर दी है. 

इनमें आ सकती है तेजी
चलिए नजर डालते हैं कि आज किन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश नजर आ रही है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Reliance Power, UCO Bank, PNB, GMR Airports और Hindustan Construction में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं, MACD के अनुसार, BPCL, Hariom Pipe Industries और KPIT Technologies में गिरावट आ सकती है.

ऐसा रहा पिछला रिकॉर्ड
मुनाफे वाले सौदे को पकड़ने के लिए स्टॉक्स के पिछले प्रदर्शन की जानकारी रखना भी आवश्यक है. लिहाजा, जिन शेयरों में MACD ने तेजी का रुख दर्शाया है, उनका पिछला रिकॉर्ड देखते हैं. अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का शेयर सोमवार को 5.03% की तेजी के साथ 10.45 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों में इसमें 6.09 का उछाल आया है. मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी ने अपना कर्ज चुका दिया है. इसका पॉजिटिव असर आगे भी रिलायंस पावर के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. 

इन शेयरों पर रखें नजर
यूको बैंक के शेयर के लिए सोमवार शानदार रहा. इस दौरान, बैंक के शेयर 7.20% की तेजी के साथ 26.05 रुपए पर बंद हुए. पिछले पांच दिनों में इसने बेहतरीन 10.62% का रिटर्न दिया है. यानी बैंक के शेयरों ने तेजी पकड़ ली है. सरकारी बैंक PNB के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में करीब दो फीसदी की तेजी के साथ 47.35 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. बीते एक महीने में इसमें 7.70% की गिरावट आई है, लेकिन पांच दिनों से तेजी का रुख बरकरार है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 62 रुपए है. 

लगातार आ रहा उछाल
GMR Airports के लिए स्थिति बेहद शानदार चल रही है. कंपनी के शेयर लगातार ऊपर की तरफ दौड़ रहे हैं. सोमवार को इसमें 7.03% की तेजी आई. बीते 5 दिनों और एक महीने में यह आंकड़ा क्रमशः 12.29% और 11.57% रहा. ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 44.30 के बिल्कुल करीब पहुंच गया है. हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन की बात करें, तो इसके शेयर भी 7.66% की तेजी के साथ 14.75 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले पांच दिनों में इसने अपने निवेशकों को 6.12% का रिटर्न दिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

32 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

1 hour ago

पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से लेकर कारोबार और राजनीति तक बनाई थी खास पहचान

नोएडा में 83 वर्षीय आर. के. सिन्हा ने ली अंतिम सांस, SIS ग्रुप की स्थापना कर भारत में निजी सुरक्षा उद्योग को नई पहचान दी; जनसंघ के दौर से भाजपा से जुड़े रहे

11 hours ago

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

15 hours ago

बड़ी खबरें

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

32 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

1 hour ago

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

45 minutes ago