होम / बिजनेस / एक शेयर पर 58 रुपए का डिविडेंड दे रही है ये कंपनी, नाम जानते हैं आप?

एक शेयर पर 58 रुपए का डिविडेंड दे रही है ये कंपनी, नाम जानते हैं आप?

शेयर बाजार में इस समय एक कंपनी की खासी चर्चा हो रही है, वजह है कंपनी द्वारा भारी-भरकम डिविडेंड का ऐलान.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डिविडेंड ये शब्द सुनते ही शेयर बाजार में निवेश करने वालों का चेहरा खिल जाता है. डिविडेंड क्या होता है और चेहरा क्यों खिलता ये बाद में जानेंगे, पहले यह जानते हैं कि आखिर इसकी चर्चा क्यों हो रही है. दरअसल, घड़ी के कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी KDDL ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के शेयर 25 जनवरी 2024 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करने जा रहे हैं. कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर के 58 रुपए के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है. यह कारोबारी साल 2023-24 के लिए 10 रुपए की फेस वैल्यू पर 580% डिविडेंड है.

जल्द होगी भुगतान की घोषणा
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि KKDL लिमिटेड के बोर्ड ने हाल ही में हुई बैठक में कारोबारी साल 2023-24 के लिए प्रति इक्विटी शेयर पर 58 रुपए के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड प्राप्त करने के योग्य शेयरहोल्डर्स को निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में तारीख तय कर ली है. फाइलिंग में आगे कहा गया है कि अंतरिम डिविडेंड भुगतान घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर की जाएगी.

शानदार रहा है रिकॉर्ड
KDDL का डिविडेंड ट्रैक शानदार रहा है. इस स्मॉल-कैप फर्म ने पिछले पांच सालों से लगातार डिविडेंड की घोषणा की है. मल्टीबैगर स्टॉक बन चुके KDDl के शेयर आज यानी मंगलवार को तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इसका शेयर करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,864.75 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. KDDL स्टॉक की कीमत पिछले तीन महीनों में 44% बढ़ी है, जबकि शेयर पर एक साल में इसने 177.63% रिटर्न दिया है. वहीं, छह महीने के रिकॉर्ड की बात करें, तो यह आंकड़ा 84.45% है. 

आखिर क्या होता है डिविडेंड?
चलिए अब जानते हैं कि डिविडेंड क्या होता है और KDDL के निवेशकों के चेहरे क्यों खिल गए हैं. हर कंपनी मुनाफा कमाने के लिए काम करती है. कई कंपनियां अपने मुनाफे में अपने शेयरहोल्डर्स को भी हिस्सेदारी मानती हैं, ऐसे में जब कोई कंपनी साल भर में कमाए गए अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स में बांटती है तो उसे ही डिविडेंड कहते हैं. हालांकि कई बार ऐसे भी होता है कि कंपनियां मुनाफे की बजाय सरप्लस कैश से भी शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड बांटती हैं. 

क्या हर कंपनी देती है डिविडेंड?
कंपनियों के लिए डिविडेंड देना जरूरी नहीं होता, क्योंकि इससे कंपनियों को कुछ हासिल नहीं होता, सिवाय शेयरहोल्डर्स की खुशी और भरोसे के. इसलिए कंपनी चाहे तो वो अपने मुनाफे में से एक भी पैसा शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड के रूप में न दे. अक्सर देखा गया है कि छोटी-छोटी कंपनियां या जिन्होंने अभी अभी अपना काम शुरू किया है वो कंपनियों डिविडेंड नहीं देती हैं. क्योंकि वो अपने मुनाफे को शेयरहोल्डर्स को देने की बजाय वापस बिजनेस के विस्तार और ग्रोथ में लगा देती हैं. जो कंपनियां डिविडेंड देती हैं वो आमतौर पर पूरी तरह से स्थापित और बड़ी कंपनियां होती हैं, लेकिन हर बड़ी कंपनी डिविडेंड दे ये भी जरूरी नहीं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

14 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

14 hours ago