होम / बिजनेस / तंबाकू उत्पादों पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला, सही ठहराया केंद्र सरकार का यह कदम

तंबाकू उत्पादों पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला, सही ठहराया केंद्र सरकार का यह कदम

कोर्ट ने तंबाकू निर्माताओं के समूह तरफ से लगाई गई याचिकाओं को खारिज कर दिया जिसमें केंद्र सरकार के इस नियम को चुनौती दी गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि केंद्र सरकार केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) के साथ-साथ तंबाकू और इससे बने उत्पादों पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) लगा सकती है. कोर्ट ने तंबाकू निर्माताओं के समूह तरफ से लगाई गई याचिकाओं को खारिज कर दिया जिसमें केंद्र सरकार के इस नियम को चुनौती दी गई थी. 

अदालत ने सुनाया ये फैसला

न्यायमूर्ति एमआई अरुण ने हालिया फैसले में कहा, "तंबाकू और तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी लगाना सार्वजनिक नीति का मामला है और रिट अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करते हुए यह अदालत इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी. सीजीएसटी स्वयं तंबाकू और तंबाकू उत्पादों पर कर लगाने के अलावा एक्साइज ड्यूटी लगाने पर विचार करता है.

इन कंपनियों ने दायर की थी याचिका

एचसी की धारवाड़ पीठ ने घोडावत पैकर्स एलएलपी, एचआई तंबोली एंड संस, राजनंदिनी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, बालाजी पाउच, घोड़ावत फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड और घोड़ावत इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वित्त मंत्रालय, भारत संघ और संयुक्त आयुक्त के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई की थी. ज्वाइंट कमिश्नर ने 25 मार्च, 2021 को बेलगावी क्षेत्राधिकार में निर्मित और बेचे जाने वाले तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क और राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क (एनसीसीडी) लगाने का आदेश जारी किया था. 

एक्ट में दिया गया है प्रावधान

सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज (जीएसटी) एक्ट, 2017 से पहले तंबाकू उत्पादों पर सेंट्रल एक्साइज एक्ट के साथ सेंट्रल एक्साइज टैरिफ एक्ट के तहत टैक्स लगता था. संविधान की सातवीं अनुसूची की संघ सूची में शामिल वस्तुओं को छोड़कर केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम को निरस्त कर दिया गया था. केंद्रीय उत्पाद शुल्क टैरिफ अधिनियम को भी निरस्त कर दिया गया था. हालांकि इसमें तंबाकू और तंबाकू उत्पादों को संविधान की सातवीं अनुसूची में प्रविष्टि 84 के तहत जोड़ा गया था. "इस प्रकार, सीजीएसटी एक्ट, 2017 के प्रावधानों के तहत कर लगाने के अलावा उत्पाद शुल्क लगाया जा सकता है."

हाईकोर्ट ने आगे कहा, "एनसीसीडी एक अधिभार और एक प्रकार की एक्साइज ड्यूटी है जिसे केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी एक्ट, 1944 की चौथी अनुसूची के प्रावधानों के तहत विचाराधीन उत्पाद शुल्क से स्वतंत्र रूप से लगाया जा सकता है. इस प्रकार, उत्पाद शुल्क की वसूली के अभाव में एनसीसीडी की वसूली नहीं की जा सकती है."

देना पड़ेगा जीएसटी के साथ एक्साइज ड्यूटी

याचिकाओं को खारिज करते हुए, हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया, "बेहतर स्पष्टीकरण के लिए, केंद्रीय उत्पाद शुल्क एक्ट में संदर्भ दिया गया है. केंद्रीय उत्पाद शुल्क एक्ट को निरस्त करने से सातवीं अनुसूची के तहत निर्धारित एनसीसीडी का भुगतान करने वाले याचिकाकर्ता दोषमुक्त नहीं होते हैं."

VIDEO: एयर इंडिया से आई ये खबर सीनियर सिटीजंस को कर सकती है नाराज

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

4 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

15 minutes ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

40 minutes ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago