होम / बिजनेस / कार्ल मेहता बने क्वाड इन्वेस्टर्स नेटवर्क के अध्यक्ष, व्हाइट हाउस ने किया स्वागत

कार्ल मेहता बने क्वाड इन्वेस्टर्स नेटवर्क के अध्यक्ष, व्हाइट हाउस ने किया स्वागत

कार्ल मेहता एक उद्यमी, लेखक, निवेशक, इंजीनियर और सिविल सेवक हैं, जिन्हें प्रौद्योगिकी कंपनियों की स्थापना, निर्माण और वित्त पोषण में 30 साल से अधिक का अनुभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वर्जीनिया: क्वाड इन्वेस्टर्स नेटवर्क के नए अध्यक्ष अब कार्ल मेहता हैं. इसकी घोषणा अमेरिका के फ्रंटियर फंड (AFF) ने की. क्वाड इन्वेस्टर्स नेटवर्क का अध्यक्ष बनने पर व्हाइट हाउस और ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान की सरकारों ने कार्ल मेहता का स्वागत किया. अपनी इस नई भूमिका में कार्ल, चार देशों के बीच मौजूदा संबंधों को बनाने और नई साझेदारी बनाने में मदद करेंगे. इसके लिए वे उद्योग के अधिकारियों, निवेशकों और रिसर्च लीडर्स का चयन करेंगे जो एक नेटवर्क की तरह काम करेंगे. अपनी तरह का यह पहला ऐसा नेटवर्क होगा, जो सीमा पार पूंजी तक पहुंच बढ़ाने, सार्वजनिक-निजी सहयोग का विस्तार करने, लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं को बढ़ावा देने और क्वाड राष्ट्रों के भीतर और उनके बीच साझा प्राथमिकताओं और नए अवसरों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित करेगा.

कार्ल मेहता एक उद्यमी, लेखक, निवेशक, इंजीनियर और सिविल सेवक हैं, जिन्हें प्रौद्योगिकी कंपनियों की स्थापना, निर्माण और वित्त पोषण में 30 साल से अधिक का अनुभव है. हाल ही में वह EdCast Inc. (अब Cornerstone Inc. का हिस्सा) के संस्थापक और सीईओ थे और मेनलो वेंचर्स में एक पूर्व भागीदार थे. इससे पहले, वे PlaySpan Inc. (अब VISA Inc. का हिस्सा) के संस्थापक और सीईओ थे.

कार्ल ने ओबामा प्रशासन में व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल इनोवेशन फेलो के रूप में भी काम किया है. गवर्नर ब्राउन ने उन्हें कैलिफोर्निया स्टेट के वर्कफोर्श इंवेस्टमेंट बोर्ड में भी नियुक्त किया था. वे उत्तरी कैलिफोर्निया के लिए अर्न्स्ट एंड यंग से 'Entrepreneur of the Year' का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं.  कार्ल 'Code For India' और Grassroots Innovation सहित कई गैर-लाभकारी संस्थाओं के संस्थापक हैं. वे 'Financial Inclusion at the Bottom of the Pyramid' के लेखक हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

6 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago