✕

होम / बिजनेस / Kansai Nerolac Paints ने जारी किए तिमाही नतीजे, 1864 करोड़ रुपये पर पहुंचा रेवेन्यू

Kansai Nerolac Paints ने जारी किए तिमाही नतीजे, 1864 करोड़ रुपये पर पहुंचा रेवेन्यू

Kansai Nerolac Paints ने अपने वित्तीय वर्ष 2024-2025 की दूसरी तिमाही के परिणाम जारी कर दिए है. पिछले वर्ष की तुलना में कंपनी के रेवेन्यू में इजाफा हुआ हैं. वहीं EBITDA और PAT में गिरावट दर्ज हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड (KNPL) ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 की दूसरी तिमाही (Q2) के लिए अपने अनऑडिटेड परिणामों की घोषणा की है. कंपनी का नेट रिवेन्यू 1864 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.    

टोटल इनकम में इजाफा, ईबीटीडीए और पैट में गिरावट
कंपनी का कुल खर्च भी वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के 1,624.04 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में 1,698.56 करोड़ रुपये हो गया. कुल आय में भी वृद्धि देखी गई क्योंकि यह हाल ही में समाप्त तिमाही में बढ़कर 1,890.65 करोड़ रुपये हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में यह 1,867.93 करोड़ रुपये थी. उधर, ईबिटीडीए (EBITDA) 215 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 20.3 प्रतिशत की गिरावट आई है. पैट (PAT) 130 करोड़ रुपये है, जिसमें पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 27.6 की गिरावट दर्ज हुई. वहीं, आधी तिमाही (Half Year) में नेट रिवेन्यू पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले फ्लैट 3914 करोड़ रुपये रहा है. ईबिटडा 549 करोड़ रुपये रहा, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 9 प्रतिशत की कमी आई है.

दूसरी छमाही में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद
कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) अनुर जैन ने कहा है कि कंपनी पेंट+ उत्पादों, सेवाओं, परियोजनाओं, निर्माण रसायनों और लकड़ी की फिनिशिंग में मजबूत वृद्धि देख रही है. डेकोरेटिव पेंट्स में भारी मानसून के कारण मांग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा, लेकिन सकारात्मक मानसून से दूसरी छमाही में सुधार की उम्मीद है. ऑटोमोटिव में कई पहलों के कारण अच्छा विकास हुआ है और हम इस गति को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं. परफॉर्मेंस कोटिंग भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और अच्छे ऑर्डर पाइपलाइन के कारण यह मजबूत बने रहने की संभावना है. कच्चे माल की कीमतें पहले महंगाई की ओर बढ़ीं, लेकिन तिमाही के अंत तक इन कीमतों में नरमी आई.

75,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है घरेलू पेंट उद्योग 
कंसाई नेरोलैक पेंट्स को उम्मीद है कि आगामी महीनों में सुधार होगा, खासकर मानसून के सकारात्मक प्रभाव के साथ परिणाम अच्छे आएंगे. घरेलू पेंट उद्योग का आकार मार्च 2024 तक लगभग 75,000 करोड़ रुपये का होने काअनुमान है. इसके साथ ही अवसंरचना, कोर क्षेत्र, ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट में अच्छी वृद्धि उद्योग की पेंट की कुल मांग पर दीर्घकालिक रूप से सकारात्मक प्रभाव डालने की संभावना है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

19 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

21 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

21 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

21 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

22 hours ago

बड़ी खबरें