होम / बिजनेस / Kalyan Jewellers Q3: गोल्ड के दाम बढ़ने से नहीं पड़ा फर्क, शेयर्स ने खाया गोता

Kalyan Jewellers Q3: गोल्ड के दाम बढ़ने से नहीं पड़ा फर्क, शेयर्स ने खाया गोता

कल्याण ज्वेलर्स ने तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं. गोल्ड के दाम में वृद्धि के बावजूद कंपनी की स्थिति बेहतर हुई है. रिजल्ट्स के बाद कंपनी के शेयर्स में गिरावट दर्ज की गयी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कल्याण ज्वैलर्स  ने आज एक स्टेटमेंट जारी कर 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुए तीसरे क्वार्टर की रिपोर्ट साझा की है. कल्याण ज्वैलर्स  के कुल प्रॉफिट में सालाना आधार पर 10.34% बढ़त दर्ज की गयी है, टैक्स में कटौती के बाद जहां पिछले साल कल्याण ज्वैलर्स  का नेट प्रॉफिट 134.52 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था वहीं इस साल कंपनी का कुल प्रॉफिट 148.43 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

कुछ ऐसा रहा तीसरे क्वार्टर का कुल नतीजा

वित्त वर्ष 2023 के तीसरे क्वार्टर के दौरान कंपनी ने अपने कुल रेवेन्यु में 13% की बढ़त रिपोर्ट की है. पिछले साल तीसरे क्वार्टर के दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यु 3,435 करोड़ रुपये था जो इस साल बढ़कर 3884 करोड़ रुपये हो गया है. साथ ही, कल्याण ज्वैलर्स  का EBITDA(अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमोर्टाइजेशन) को इस साल 327 करोड़ रुपये दर्ज किया गया जो पिछले साल के तीसरे क्वार्टर में 299 करोड़ रुपये था.

गोल्ड के दामों में वृद्धि के बावजूद बढ़ रहा है फुटफॉल

कल्याण ज्वैलर्स  इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा – गोल्ड के दामों में लागातार वृद्धि के बावजूद शादियों का सीजन होने कि वजह से डिमांड बढ़ी हुई है और हमें रेवेन्यु और फुटफॉल की गति में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है. तीसरे क्वार्टर में हमने कैलेंडर ईयर 2023 के दौरान 52 नए शोरूम खोलने की घोषणा की थी. इसी रणनीति को ध्यान में रखते हुए हमने अपने आंतरिक संसाधनों को बनाने में पिछले 3 – 4 महीनों से काफी मेहनत और टाइम इन्वेस्ट किया है.

भारत में ऐसी कंपनी की हालत

सिर्फ भारत में कंपनी का EBITDA पिछले वर्ष के तीसरे क्वार्टर के 253 करोड़ रूपए से बढ़कर इस साल 276 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. वहीँ अगर बात टैक्स में कटौती के बाद प्रॉफिट की बात करें तो इस साल यह 133 करोड़ रुपये दर्ज किया गया जबकि पिछले साल टैक्स में कटौती के बाद कंपनी का प्रॉफिट 118 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. कल्याण ज्वैलर्स  की इ-कॉमर्स डिविजन Candere ने पिछले साल के तीसरे क्वार्टर में 47 करोड़ रुपये का रेवेन्यु कमाया जबकि इस साल यह आंकडा  44 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया. Candere को 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुए क्वार्टर में 1.7 करोड़ रुपयों का नुक्सान उठाना पडा जबकि पिछले साल Candere को 26 लाख का प्रॉफिट हुआ था.

मिडल-ईस्ट में भी हुआ फायदा

वित्त वर्ष 2023 के तीसरे क्वार्टर के दौरान मिडल-ईस्ट में कंपनी के रेवेन्यु में 24% कि बढ़त दर्ज की गयी. पिछले साल मिडल-ईस्ट में जहां कंपनी का कुल रेवेन्यु 515 करोड़ रुपये था वहीं इस साल यह बढ़कर 641 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी के कुल रेवेन्यु में मिडल-ईस्ट क्षेत्र का योगदान लगभग 16.5% रहा. मिडल-ईस्ट क्षेत्र में कंपनी के EBITDA को 52 करोड़ रुपये दर्ज किया गया जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 46 करोड़ रुपयों का था. टैक्स कटौती के बाद इस क्वार्टर में कंपनी को 17 करोड़ का प्रॉफिट हुआ है जबकि पिछले साल टैक्स की कटौती के बाद कंपनी को 16 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट हुआ था. कल्याण ज्वैलर्स  के तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स आने के बाद कंपनी के शेयर्स में 3% की गिरावट दर्ज की गयी.

यह भी पढ़ें: 5000 करोड़ का लोन चुकाएगा अडानी पोर्ट्स, निवेश के माध्यम से बेहतर करेगा अपनी स्थिति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

5 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

16 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

19 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

20 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

4 hours ago