होम / बिजनेस / ISRO से कनेक्शन वाली इस कंपनी का आज खुल रहा है IPO, पैसा तैयार है ना? 

ISRO से कनेक्शन वाली इस कंपनी का आज खुल रहा है IPO, पैसा तैयार है ना? 

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन का आईपीओ आज खुल रहा है. इसमें आप 11 जनवरी तक बोली लगा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Jyoti CNC Automation IPO: एयरोस्पेस, डिफेंस, मेडिकल आदि सेक्टर्स से ताल्लुख रखने वाली गुजरात की ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 9 जनवरी को खुलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी आईपीओ के तहत 1000 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी करेगी. ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइज बैंड से इसके शेयर 89 रुपए (26.89%) के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर हैं. इस आईपीओ में आप 11 जनवरी तक बोली लगा सकते हैं.

इतना है Price बैंड
ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन ने अपने 1000 करोड़ रुपए के IPO का प्राइज बैंड 315 से 331 रुपए प्रति शेयर के बीच रखा है. साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए 45 शेयरों का एक लॉट तय किया है. यानी खुदरा निवेशकों को कम से कम एक लॉट खरीदना होगा और वह अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं. दूसरे शब्दों में कहें, तो कम से कम 14,895 रुपए और अधिकतम 1,93,635 रुपए की बोली लगाई जा सकती है. ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के कर्मचारियों को हर शेयर पर 15 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें - कौन हैं IPO से पहले FirstCry के 300 करोड़ के शेयर बेचने वाले माहेश्वरी?

यहां इस्तेमाल होगा फंड
आईपीओ का 75% हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 10% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है. शेयरों का अलॉटमेंट 12 जनवरी को किया जाएगा. जबकि BSE और NSE में लिस्टिंग 16 जनवरी को होगी. आईपीओ के तहत 2 रुपए की फेस वैल्यू वाले 3,02,11,480 शेयर जारी होंगे. ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन IPO से मिले फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने आदि के लिए करेगी,

क्या करती है कंपनी?
Jyoti CNC Automation एयरोस्पेस, मेडिकल और ऑटोमेशन डिफेंस जैसे कई क्षेत्रों के लिए कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल यानी CNC मशीन को बनाती है. कंपनी की दो मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं, एक गुजरात में और दूसरी फ्रांस में. इसके विदेशों में भी कई क्लाइंट हैं. ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के ग्राहकों की लिस्ट वैसे तो बहुत लंबी है, लेकिन कुछ प्रमुख क्लाइंट्स में ISRO, ब्रह्मोस एयरोस्पेस तिरुवनंतपुरम, टाटा एडवांसेज सिस्टम रोलेक्स किंग्स, टर्किश एयरोस्पेस और नेशनल फिटिंग्स शामिल हैं. कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2022-23 में इसने 15.06 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था. जबकि वित्त वर्ष 2022 में कंपनी को 48.30 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

22 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

22 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago