✕

होम / बिजनेस / Jupiter Wagons ने जारी किए वित्तीय परिणाम, टोटस इनकम बढ़कर हुई 1,01,875 लाख रुपये

Jupiter Wagons ने जारी किए वित्तीय परिणाम, टोटस इनकम बढ़कर हुई 1,01,875 लाख रुपये

Jupiter Wagons Limited ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (Q2) और पहले छमाही (H1) के परिणामों की घोषणा की है. इसमें कंपनी में ऑपरेशन्स रेवेन्यू में 14.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रेलवे, सड़क और समुद्री परिवहन में व्यापक गतिशीलता समाधान प्रदान करने वाली Jupiter Wagons Limited ने वित्तीय वर्ष दूसरी तिमाही (Q2) और पहले छमाही (H1) के परिणाम जारी किए हैं. कंपनी को चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में समेकित कुल आय (Total Income) 1,018.75 करोड़ रुपये हो गई है. इसमें वार्षिक आधार पर 15 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है. वहीं, पहली छमाही में टोटल इनकम 1,90,646 करोड़ रुपये हो गई है, जोकि पिछले साल 1,64,049 करोड़ रुपये थी. इसमें सालान आधार पर 16.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है. आइए कंपनी के ओवरऑल वित्तीय परिणामों पर एक नजर डालते हैं. 

दूसरी तिमाही और पहली छमाही में कंपनी का प्रदर्शन
कंपनी की दूसरी छमाही में ऑपरेशन्स रेवेन्यू 1,00,904 लाख रुपये रहा, जिसमें 14.8 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है. EBITDA 13,945 लाख रुपये रहा, जिसमें 15.5 प्रतिशत की वृद्धि और 13.8 प्रतिशत मार्जिन रहा है. PAT 8,936 लाख रुपये रहा, जिसमें 8.9 प्रतिशत की वृद्धि और मार्जिन 8.8 प्रतिशत रहा है. EPS इस तिमाही का 2.12 रुपये प्रति शेयर (10 रुपये के फेस वैल्यू) रहा है. उधर, पहली छमाही में ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 1,88,890 लाख रहा, जिसमें 15.7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज हुई है. EBITDA 27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 27,613 लाख हो गया है. EBITDA मार्जिन में 14.6प्रतिशत बढ़ोतरी गुई है, जोकि पिछले साल समान छमाही में 13.3 प्रतिशत था. PAT 18,125 लाख रहा, जिसमें 25.1 प्रतिशत की वृद्धि और मार्जिन 9.5 प्रतिशत हो गया है. EPS 4.35 रुपये प्रति शेयर (10 के फेस वैल्यू) रहा है.

कंपनी ने किया ये काम
Jupiter Wagons Limited ने अपनी सहायक कंपनी Bonatrans India Private Limited का नाम बदलकर Jupiter Tatravagonka Rail Wheel Factory Private Limited कर दिया. उत्पादन क्षमता को वर्तमान 20,000 फोर्ज व्हील्स और एक्सल्स प्रति वर्ष से बढ़ाकर 1,00,000 फोर्ज व्हीलसेट्स प्रति वर्ष किया जाएगा, इसके लिए ओडिशा में एक नई सुविधा स्थापित की जाएगी, जिसमें लगभग 2,50,000 लाख का निवेश किया जाएगा. वहीं, कंपनी ने 12 जुलाई 2024 को Jupiter Wagons ने सफलतापूर्वक एक Qualified Institutional Placement (QIP) पूरा किया, जिससे 80,000 लाख का पूंजी निवेश हुआ. यह पूंजी मुख्य रूप से व्हील और एक्सल निर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए उपयोग की जाएगी, जिससे पाइपलाइन एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा और दीर्घकालिक विकास का समर्थन होगा.

Log9 की बैटरी संपत्तियों का किया अधिग्रहण 
Jupiter Wagons Ltd के एमडी विवेक लोही ने कहा है कि इस तिमाही में हमारी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Jupiter Electric Mobility (JEM) ने इलेक्ट्रिक ट्रक और रेलवे बैटरी क्षेत्रों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए Log9 की बैटरी संपत्तियों का अधिग्रहण किया. इसके अतिरिक्त हमारे BESS कंटेनरों की पेशकश, जो सौर ऊर्जा और डेटा केंद्रों के लिए ऊर्जा भंडारण में महत्वपूर्ण हैं. हमारे लिए यह समय उत्साहपूर्ण है, क्योंकि हम अपनी वैगन व्यवसाय को क्षमताओं में वृद्धि के साथ मजबूती से बढ़ा रहे हैं. हमारी सुरक्षा प्रणालियां, ट्रैक कंपोनेंट्स, eLCVs, व्हीलसेट्स, और उच्च गति के ब्रेक सिस्टम सहित अन्य व्यवसाय भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले वर्षों में ये हमारे रेवेन्यू में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.  

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

18 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

20 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

20 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

20 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

21 hours ago

बड़ी खबरें