✕

होम / बिजनेस / जुबिलेंट ग्रुप ने हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज में खरीदी 40% हिस्सेदारी, इतने में हुई डील

जुबिलेंट ग्रुप ने हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज में खरीदी 40% हिस्सेदारी, इतने में हुई डील

जुबिलेंट भरतिया ग्रुप ने कोका-कोला की बॉटलिंग कंपनी HCCB में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है. बताया जा रहा है कि यह सौदा 12,500 करोड़ रुपये में हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जुबिलेंट भरत‍िया ग्रुप के भरतिया परिवार ने हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (HCCB) में 40% हिस्सेदारी खरीदी है. एचसीसीबी कोका-कोला इंडिया की पूरी तरह से स्वामित्व वाली बॉटलिंग कंपनी है. इस सौदे की कीमत 12,500 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हालांकि, इस रकम के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह भरतिया परिवार का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है. भरतिया परिवार भारत में डोमिनोज पिज्जा का मालिक है, यह देश का सबसे बड़ा फूड सर्विस ब्रांड है. 

इतने करोड़ का है डील

इस डील को 12,500 करोड़ रुपये में पूरा किया जा सकता है. आसान भाषा में समझे तो HCCB में 40% हिस्सेदारी के लिए भर्तिया ग्रुप 12,500 करोड़ रुपये लगाने जा रहा है. ग्रुप खुद को अधिक कर्ज में डालना नहीं चाहता. इसलिए वे इस डील में करीब 5,000 करोड़ रुपये खुद से निवेश करेंगे. बाकी की रकम गोल्डमैन सैक्स से फाइनेंसिंग जुटाना का इरादा है. सूचना के मुताबिक ग्रुप Bain Credit, Apollo Global Management, Ares Management, TPG, और GIC जैसी फाइनेंसर कंपनियों से भी बातचीत कर रहे थे.

कोका-कोला ने क्‍या कहा?

कोका-कोला इंडिया के प्रेसिडेंट संकेत रे ने कहा कि हम जुबिलेंट भरतिया ग्रुप का भारत में कोका-कोला सिस्टम में स्वागत करते हैं. विभिन्न क्षेत्रों में अपने विविध अनुभव के साथ जुबिलेंट दशकों का समृद्ध अनुभव लाता है जो कोका-कोला सिस्टम को रफ्तार देने में मदद करेगा. उन्होंने आगे बताया कि जुबिलेंट का अनुभव कोका-कोला के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (एचसीसीबी) के सीईओ जुआन पाब्लो रोड्रिग्ज ने कहा कि यह रणनीतिक निवेश हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. जुबिलेंट भरतिया ग्रुप की विशेषज्ञता हमारी ताकत को पूरा करती है.

जुब‍िलेंट भरत‍िया ग्रुप ने जाह‍िर की खुशी

जुबिलेंट भरतिया ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष श्याम एस. भरतिया और संस्थापक और सह-अध्यक्ष हरि एस. भरतिया ने कहा कि यह निवेश उनके व्यवसाय के लिए आदर्श है. भरतिया ने कहा, 'कोका-कोला कंपनी दुनिया के कुछ सबसे सम्मानित ग्‍लोबल ब्रांडों का घर है, हम उनके साथ जुड़कर खुश हैं. साथ मिलकर, हम व्यवसाय को और ऊंचाइयों तक ले जाने के अवसरों का लाभ उठाएंगे. यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिक भारतीय उपभोक्ता कोका-कोला कंपनी के प्रतिष्ठित स्थानीय और अंतरराष्‍ट्रीय ब्रांडों के ताजा पोर्टफोलियो का आनंद ले सकें.'

इतना बड़ा है मार्केट

हाल ही में HCCB ने 5 सालों में करीब 12,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है. इसमें गुजरात में जूस और एयरेटेड ड्रिंक्स बनाने के लिए 3,000 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश में स्पार्कलिंग ड्रिंक्स और जूस बनाने के लिए 350 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है. भर्तिया ग्रुप का यह डील अबतक का सबसे बड़ा डील है. इस ग्रुप के पास डोमिनोज पिज्जा का भारत में विशेष फ्रेंचाइजी राइट है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago