✕

होम / बिजनेस / आज से खुल गया Sajjan Jindal की इस कंपनी का IPO, जानें हर डिटेल

आज से खुल गया Sajjan Jindal की इस कंपनी का IPO, जानें हर डिटेल

आईपीओ में पैसा लगाने वालों को आज फिर एक मौका मिलने जा रहा है. सज्जन जिंदल की कंपनी जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का IPO आज ओपन होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफर में निवेश करने वालों की लंबी-चौड़ी संख्या है और यदि IPO किसी नामी कंपनी का हो, तो ये संख्या और भी बढ़ जाती है. जेएसडब्लू ग्रुप (JSW Group) की कंपनी जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (JSW Infrastructure Limited) का IPO आज खुलने वाला है. 2,800 करोड़ रुपए के इस IPO के लिए कंपनी ने प्राइज बैंड 113 से 119 रुपए प्रति शेयर तय किया है. यदि आप इसमें पैसा लगाना चाहते हैं, तो आपके पास 27 सितंबर तक का मौका है. इस IPO के लिए 25 से 27 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है.

क्या करती है कंपनी?
जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पोर्ट हैंडलिंग कंपनी है, इसे देश का दूसरा सबसे बड़ा कमर्शियल पोर्ट ऑपरेटर माना जाता है. कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें, तो जून 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी का रिवेन्यु 7% बढ़कर 878 करोड़ रुपए पहुंच गया था. इसके साथ ही उसका नेट प्रॉफिट 68% की उछाल के साथ 322 करोड़ रुपए हो गया. बता दें कि JSW ग्रुप की किसी कंपनी का 13 साल बाद IPO आ रहा है. इससे पहले 2010 में जेएसडब्लू एनर्जी का आईपीओ आया था. जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ के साथ ही समूह की कुल तीन कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो जाएंगी.

यहां इस्तेमाल होगा पैसा
सज्जन जिंदल की अगुवाई वाला JSW ग्रुप कई सेक्टर्स में फैला हुआ है. समूह सीमेंट, पेंट, वेंचर कैपिटल और स्पोटर्स में कारोबार कर रहा है. जिस जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर का IPO आज आ रहा है, उसमें अधिकांश हिस्सेदारी सज्जन जिंदल और उनके परिवार की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा आईपीओ फ्रैश इश्यू होगा. कंपनी आईपीओ से प्राप्त रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कैपिटल खर्च और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी. इश्यू का 75% योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और 10% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है.

इतनी बोली लगाना जरूरी  
यदि आप जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ के लिए बोली लगाना चाहते हैं, तो कम से कम 126 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. इस हिसाब से देखें तो रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 14,994 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे. इस IPO के लिए Axis Capital, JM Financial, Credit Suisse Securities, HSBC Securities, ICICI Securities, DAM Capital Advisors, Kotak Mahindra Capital और SBI Capital बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं. जबकि KFin Technologies को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि आईपीओ से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1260 करोड़ रुपए जुटाए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

12 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago