होम / बिजनेस / IPO से पहले JSW Infra ने इकट्ठा किए 1200 करोड़ रुपए!

IPO से पहले JSW Infra ने इकट्ठा किए 1200 करोड़ रुपए!

JSW Infra के IPO को 25 सितंबर 2023 को खोला जाएगा और इसे सबस्क्राइब करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2023 होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में खबर आई थी कि JSW इन्फ्रा (JSW Infra) जल्द ही अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लेकर आ सकती है. माना जा रहा है कि कंपनी के इस IPO की कीमत 2800 करोड़ रुपए होगी. कल यानी 22 सितंबर को कंपनी द्वारा 10.6 करोड़ शेयरों के माध्यम से घरेलु एवं विदेशी इन्वेस्टर्स से 1260 करोड़ रूपए इकठ्ठा किए गए हैं. कंपनी द्वारा ये शेयर 119 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर जारी किये गए थे. 

कौन सी विदेशी कंपनियों ने लिया भाग? 
आपको बता दें कि JSW इन्फ्रा (JSW Infra) के IPO को जनता के लिए 25 सितंबर 2023 को खोला जाएगा और इस IPO को सबस्क्राइब करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2023 होगी. कंपनी द्वारा आयोजित किए गए इन्वेस्टमेंट के इस एंकर राउंड में GIC और फुलरटन (Fullerton) जैसी विदेशी कंपनियों ने भी भाग लिया था और यह दोनों ही कंपनियां सिंगापुर से हैं. इनके साथ-साथ मॉर्गन स्टैनले (Morgan Stanley), HSBC ग्लोबल (HSBC Global), Theleme और Pictet जैसी कंपनियों ने भी एंकर राउंड में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. 

इन घरेलु कंपनियों ने भी लिया भाग
दूसरी तरफ अगर घरेलु इन्वेस्टर्स की बात करें तो कंपनी द्वारा आयोजित किए गए इस इन्वेस्टमेंट राउंड में SBI म्युचुअल फंड (SBI Mutual Fund), ICICI प्रुडेंशियल म्युचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund), HDFC म्युचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) और Nippon म्युचुअल फंड (Nippon Mutual Fund) जैसी कंपनियां शामिल थीं. दूसरी तरफ प्राइवेट इंश्योरेंस क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों SBI लाइफ (SBI Life), बिरला लाइफ (Birla Life) और बजाज एलियांज लाइफ (Bajaj Allianz Life) ने भी एंकर राउंड में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. 

JSW Infra का IPO
आपको बता दें कि JSW इन्फ्रा (JSW Infra) कार्गो हैंडलिंग के मामले में भारत की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल पोर्ट ऑपरेटर कंपनी है. कंपनी ने अपने IPO के लिए 113 रूपए प्रति शेयर से 119 रूपए प्रति शेयर के बीच का प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी द्वारा इस IPO के माध्यम से कुल 1746 करोड़ रूपए इकठ्ठा किए जाएंगे और इन पैसों का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान करने के लिए किया जाएगा. जबकि दूसरी तरफ 866 करोड़ रुपयों का इस्तेमाल कैपिटल से संबंधित जरूरतों को पूरा करें. 
 
यह भी पढ़ें: Micron ने गुजरात में शुरू किया प्लांट का निर्माण, अश्विनी वैष्णव ने चलाई स्पेशल ट्रेन!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.