होम / बिजनेस / JSW Paints में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचना चाहता है JSW Group, जानें क्या है वजह

JSW Paints में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचना चाहता है JSW Group, जानें क्या है वजह

पेंट बाजार पर इस समय एशियन पेंट का दबदबा है. कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 40 फीसदी है. इसके अलावा, बर्जर पेंट्स सहित कई दिग्गज कंपनियां भी बाजार पर पकड़ बनाने के लिए जोर लगा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

JSW Group अपनी पेंट कंपनी JSW Paints में कुछ हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. दरअसल, JSW ग्रुप ने JSW Paints के विस्तार की योजना बनाई है. साथ ही ग्रुप पेंट सेक्टर की अन्य कंपनियों के सामने कड़ी टक्कर पेश करना चाहता है. इसके लिए उसे बड़े पैमाने पर पैसों की जरूरत है और इस जरूरत को वो अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचकर पूरा करने की योजना पर काम कर रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि समूह JSW Paints से पूरी तरह बाहर नहीं निकलना चाहता, बस कुछ हिस्सेदारी बेचकर फंड जुटाना चाहता है.   

इस कंपनी का है दबदबा
पेंट बाजार पर इस समय एशियन पेंट का दबदबा है. कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 40 फीसदी है. इसके अलावा, बर्जर पेंट्स सहित कई दिग्गज कंपनियां भी बाजार पर पकड़ बनाने के लिए जोर लगा रही है. बर्जर पेंट्स की सालाना बिक्री 9,000 करोड़ रुपए के आसपास है. जेएसडब्ल्यू समूह JSW Paints की क्षमता में विस्तार करना चाहता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा मार्केट तक अपनी पहुंच बनाई जा सके. इसलिए समूह ने JSW पेंट्स की कुछ हिस्सेदारी बेचकर बेचने की योजना बनाई है. 

इतना फंड जुटाने की योजना
रिपोर्ट में बताया गया है कि JSW समूह ने इस ट्रांजैक्शन के लिए बतौर सलाहकार एक्सिस कैपिटल को हायर किया है. इतना ही नहीं, कंपनी ने कई ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फंड्स के साथ शुरुआती दौर की बातचीत भी शुरू कर दी है. समूह अपने पेंट बिजनेस की वैल्यू दो अरब डॉलर आंकता है और इसकी छोटी हिस्सेदारी बेचकर करीब 10 करोड़ डॉलर जुटाना चाहता है. फिलहाल माना जा रहा है कि 5% हिस्सेदारी बेचने की योजना है, लेकिन इसमें इजाफा भी हो सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है. 

पार्थ जिंदल के हाथों में कमान
JSW Paints की शुआती 2016 में हुई थी. इस बिजनेस की कमान ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल के बेटे पार्थ जिंदल के हाथों में है. JSW पेंट्स इंडस्ट्रियल और डेकोरेटिव पेंट्स बनाती है. कंपनी के महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक-एक प्लांट है. महाराष्ट्र प्लांट की कैपिसिटी 40,000 किलोलीटर प्रतिवर्ष है और यहां इंडस्ट्रियल पेंट तैयार किया जाता है. जबकि कर्नाटक प्लांट की सालाना क्षमता 90,000 किलोलीटर पेंट बनाने की है और यहां डेकोरेटिव पेंट बनता है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

12 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

12 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

14 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

16 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

13 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

12 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

14 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.