होम / बिजनेस / JSW Energy करेगी O2 Power का अधिग्रहण, इतने करोड़ में हुआ सौदा, किस सेक्टर में लगेगी छलांग

JSW Energy करेगी O2 Power का अधिग्रहण, इतने करोड़ में हुआ सौदा, किस सेक्टर में लगेगी छलांग

स्वीडन और सिंगापुर की संयुक्त उद्यम वाली एक बड़ी कंपनी पर भारतीयों का कब्जा हो जाएगा. जेएसडब्लू एनर्जी लिमिटेड ने 12,468 करोड़ में यह डील फाइनल की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

JSW Energy ने रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने ₹12,468 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर O2 पावर का अधिग्रहण करने की घोषणा की है. यह सौदा न केवल JSW एनर्जी के विस्तार योजनाओं का हिस्सा है, बल्कि क्लीन और ग्रीन एनर्जी के प्रति उसकी लॉन्ग टर्म कमिटमेंट को भी दर्शाता है. इस अधिग्रहण से JSW एनर्जी की कुल ऊर्जा उत्पादन क्षमता 10 गीगावाट के पार पहुंच जाएगी. यह सौदा कंपनी के स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में बड़ा योगदान देगा और इसे अपने 2040 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा.

कंपनी का बयान

JSW एनर्जी के प्रबंध निदेशक और सीईओ प्रदीप जिंदल ने कहा, “O2 पावर का अधिग्रहण हमारी दीर्घकालिक विकास रणनीति और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह सौदा हमें स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी बनने के हमारे मिशन को और मजबूती देगा.” O2 पावर की परियोजनाओं में विभिन्न सौर और पवन ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं, जो भारत में हरित ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सहायक हैं. इस अधिग्रहण के तहत, JSW एनर्जी O2 पावर के सभी मौजूदा और आगामी परियोजनाओं का संचालन करेगी. यह कंपनी के नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो को और विविधतापूर्ण बनाएगा और बाजार में उसकी हिस्सेदारी बढ़ाएगा.

JSW एनर्जी की स्थिति और होगी मजबूत

विश्लेषकों का मानना है कि यह अधिग्रहण JSW एनर्जी के लिए एक रणनीतिक कदम है. इससे कंपनी को न केवल अपनी वर्तमान ऊर्जा उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त भी मिलेगी. यह सौदा भारत में हरित ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के साथ भी मेल खाता है. O2 पावर के अधिग्रहण के साथ, JSW एनर्जी ने भारत के नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है. यह कदम आने वाले समय में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अधिक निवेश और साझेदारियां लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा.

बाकी औपचारिकताओं की चल रही प्रक्रिया

जेएसडब्लू एनर्जी की ओर से ओटू पावर के अधिग्रहण के लिए एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं. बाकी औपचारिकताओं को पूरी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. कंपीटिशिन कमीशन ऑफ इंडिया की मंजूरी लेने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. इसके लिए आवेदन दे दिया गया है. आपको बता दें कि O2 पावर एक बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है, जो 4,696 मेगावाट की परियोजना का संचालन करती है. इनमें से 2,259 मेगावाट का उत्पादन जून 2025 से शुरू होगा. O2 पावर की प्रमोटर कंपनियों में स्वीडिश एसेट मैनेजर इक्यूटी (EQT) पार्टनर और सिंगापुर की तेमासेक होल्डिंग्स है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

LTCG Tax पर सरकार का बड़ा अपडेट, शेयर निवेशकों को नहीं मिलेगी राहत; टैक्स हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं

सरकार को इक्विटी ट्रांजैक्शन पर LTCG टैक्स से बड़ी आय हुई है. वित्त वर्ष 2023-24 से जुड़े असेसमेंट ईयर 2024-25 में LTCG कलेक्शन 72,249 करोड़ रुपये रहा था.

14 hours ago

भारत के कंज्यूमर सेक्टर में डील गतिविधियां धीमी, लेकिन निवेश मूल्य में बनी मजबूती: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक बाजारों में गतिविधियां भी सीमित रहीं. तिमाही के दौरान केवल एक IPO के जरिए 47 मिलियन डॉलर और एक QIP के जरिए 16 मिलियन डॉलर जुटाए गए.

15 hours ago

बैंकों का क्रेडिट बूम जारी, लेकिन डिपॉजिट ग्रोथ धीमी; SBI रिपोर्ट में सामने आए बड़े कारण

SBI Research की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 से ही बैंकों का कर्ज जमा की तुलना में तेज गति से बढ़ रहा है. इससे बैंकों पर फंड जुटाने का दबाव बढ़ा है.

15 hours ago

जब इंटरनेट हो जाए बंद, तब भारत के हमेशा ऑनलाइन रहने वाले ब्रांड्स पर क्या असर पड़ता है?

केंद्रीय दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की रिपोर्टों ने मार्केटर्स के सामने एक बार फिर एक असहज सवाल खड़ा कर दिया है. अगर उपभोक्ता अचानक ऑफलाइन हो जाएं, तो हमेशा ऑनलाइन रहने वाली डिजिटल अर्थव्यवस्था का क्या होता है?

15 hours ago

L&T को मिले ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के मेगा ऑर्डर, माइनिंग और स्टील सेक्टर के बड़े प्रोजेक्ट्स से शेयर में आई तेजी

इस परियोजना के तहत L&T डिजाइन और इंजीनियरिंग, उपकरणों की खरीद, डाउनहिल कन्वेयर सिस्टम, स्क्रीनिंग प्लांट, स्टॉकपाइल, यार्ड उपकरण, रैपिड वैगन लोडिंग सिस्टम समेत अन्य संबंधित सुविधाओं की स्थापना और कमीशनिंग का काम करेगी.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के कंज्यूमर सेक्टर में डील गतिविधियां धीमी, लेकिन निवेश मूल्य में बनी मजबूती: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक बाजारों में गतिविधियां भी सीमित रहीं. तिमाही के दौरान केवल एक IPO के जरिए 47 मिलियन डॉलर और एक QIP के जरिए 16 मिलियन डॉलर जुटाए गए.

15 hours ago

LTCG Tax पर सरकार का बड़ा अपडेट, शेयर निवेशकों को नहीं मिलेगी राहत; टैक्स हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं

सरकार को इक्विटी ट्रांजैक्शन पर LTCG टैक्स से बड़ी आय हुई है. वित्त वर्ष 2023-24 से जुड़े असेसमेंट ईयर 2024-25 में LTCG कलेक्शन 72,249 करोड़ रुपये रहा था.

14 hours ago

CFA इंस्टीट्यूट इंडिया में सचिन छाबड़ा की एंट्री, बने सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग

सचिन छाबड़ा CFA इंस्टीट्यूट इंडिया में सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग नियुक्त, रिलैक्सो फुटवियर्स के CMO थे.