✕

होम / बिजनेस / कई सालों से जिस कंपनी पर थी Gautam Adani की नज़र, उसे कोई और ले उड़ा!

कई सालों से जिस कंपनी पर थी Gautam Adani की नज़र, उसे कोई और ले उड़ा!

गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी समूह की सहायक कंपनी अडानी पावर एक पावर प्रोजेक्ट को अपना बनाने से चूक गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) पिछले छह सालों से जिस कंपनी पर नज़र गड़ाए हुए थे, उसे कोई और ले उड़ा है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महानदी पावर को अपना बनाने के लिए जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने सबसे बड़ी 15,985 करोड़ रुपए की बोली लगाई है. अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर भी इस दौड़ में शामिल थी, लेकिन अब उसने कदम पीछे खींच लिए हैं. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अडानी पावर ने नीलामी के 10वें राउंड में 15,885 करोड़ रुपए  की अंतिम पेशकश के बाद खुद को इस रेस से अलग करने का विकल्प चुना. 11वें राउंड में एकमात्र बोली लगाने वाली कंपनी JSW  एनर्जी ने अडानी की बोली से अधिक की पेशकर की.

ये भी थे दौड़ में शामिल
अडानी, JSW के साथ-साथ फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म कैप्री ग्लोबल, नवीन जिंदल की जिंदल पावर, अनिल अग्रवाल की वेदांता और सरकारी बिजली कंपनी NTPC लिमिटेड भी महानदी पावर को अपना बनाने की दौड़ का हिस्सा रहीं. कैप्री ग्लोबल 10वें राउंड में 15,850 करोड़ रुपए की अंतिम पेशकश के बाद दौड़ से बाहर हो गई. जिंदल पावर, वेदांता और एनटीपीसी लिमिटेड बोली प्रक्रिया के 9वें राउंड तक ही एक्टिव रहीं. 

तीसरा बड़ा अधिग्रहण
JSW एनर्जी के लिए यह बिजली क्षेत्र में तीसरा प्रमुख अधिग्रहण है. 2022 कंपनी ने  1,048 करोड़ रुपए की वैल्यूएशन पर 700 मेगावाट की इंड बारथ एनर्जी (उत्कल) का अधिग्रहण किया था. मार्च 2023 में जेएसडब्ल्यू एनर्जी की सहायक कंपनी जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी ने 10,150 करोड़ रुपए में एक और डील पूरी की थी. केएसके महानदी पावर की बता करें, तो इसकी छत्तीसगढ़ में 600 मेगावाट की तीन कोयला आधारित इकाइयां हैं.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

7 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago