✕

होम / बिजनेस / JSW Cement लेकर आएगी IPO, सेबी से मिली मंजूरी, जानें कितना बड़ा होगा इश्यू

JSW Cement लेकर आएगी IPO, सेबी से मिली मंजूरी, जानें कितना बड़ा होगा इश्यू

सज्जन जिंदल की जेएसडब्लू सीमेंट IPO के जरिए 4000 करोड़ जुटाने जा रही है. सेबी से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द प्राइस बैंड की घोषणा की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए खुशखबरी है. आपके घर में पैसों की बरसात हो सकती है. निवेश के लिए कमर कसकर तैयार हो जाएं. सज्जन जिंदल की अगुवाई वाली जेएसडब्लू सीमेंट का आईपीओ आ रहा है और कंपनी 4000 करोड़ रुपये आईपीओ के जरिए जुटाने की तैयारी में है. आईपीओ खुलने की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है. स्टॉक मार्केट रेगुलेटर सेबी की हरी झंडी मिल गई है. इस कारण जल्दी ही इसकी बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. 

सीमेंट सेक्टर का पहला बड़ा आईपीओ

जेएसडब्लू सीमेंट का आईपीओ नुवोको विस्टा के अगस्त 2021 में आए 5000 करोड़ के आईपीओ के बाद पहला बड़ा आईपीओ होगा. जेएसडब्लू सीमेंट का आईपीओ उस समय आ रहा है, जब सीमेंट इंडस्ट्रीज आदित्य बिड़ला समूह और अडानी समूह के बीच घमासान में फंसी हुई है. इनमें दो हजार करोड़ के इक्विटी शेयर के फ्रेश ईश्यू जारी किए जाएंगे. दो हजार करोड़ ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाया जाएगा. अपोलो ग्लोबल मैंनजमेंट, सिनर्जी मेटल्स इन्वेस्टमेंट होल्डिंग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफर फॉर सेल के जरिए अपने शेयर्स बेचेंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेएसडब्लू सीमेंट ने आईपीओ के लिए अगस्त, 2017 में ही अनुमति मांगी थी.

JSW सीमेंट की शेयर बाजार में एंट्री ऐसे समय में हो रही है जब सीमेंट सेक्टर में मर्जर और एक्विजिशन (M&A) को लेकर तगड़ा कंपटीशन चल रहा है. जेएम फाइनेंशियल, कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेफरीज, एक्सिस कैपिटल, डीएएम कैपिटल, सिटी, गोल्डमैन सैक्स और एसबीआई कैपिटल इनवेस्टमेंट बैंक हैं जो शेयर सेल को मैनेज कर रहे हैं, खेतान एंड कंपनी फर्म की कानूनी सलाहकार है.

JSW Cement का कारोबार 

JSW Cement ने 2009 में भारत के दक्षिणी क्षेत्र में अपने कामकाज की शुरुआत की थी और वर्तमान में इसके पास भारत में 7 प्लांट हैं. कंपनी अपनी प्रोडक्शन कैपिसिटी में बड़ा विस्तार करने की योजना बना रही है. जेएसडब्ल्यू सीमेंट को अपनी स्थापित ग्राइंडिंग कैपिसिटी को 20.60 MMTPA से बढ़ाकर 40.85 ΜΜΤΡΑ करने और स्थापित क्लिंकर कैपिसिटी को 6.44 MMTPA से बढ़ाकर 13.04 MMTPA करने की उम्मीद है. इसके अलावा, कंपनी का इरादा कुल क्षमता को बढ़ाकर 60.00 MMTPA करने का है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

20 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

21 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

21 hours ago