✕

होम / बिजनेस / JSW ग्रुप की इस कंपनी का भी आने वाला है IPO, सेबी को सौंपे दस्तावेज

JSW ग्रुप की इस कंपनी का भी आने वाला है IPO, सेबी को सौंपे दस्तावेज

JSW समूह अपनी एक और कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट करने की तैयारी में है. कंपनी ने सेबी के पास आईपीओ के पेपर सबमिट किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप हाल ही में आए आईपीओ पर दांव लगाने से चूक गए हैं, तो मायूस होने की ज़रूरत नहीं है. अभी कई कंपनियों के IPO आने हैं. इसी क्रम में सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाली JSW सीमेंट ने भी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ से जुड़े दस्तावेज जमा किये हैं. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, JSW सीमेंट ने बाजार नियामक को सौंपे दस्तावेज में बताया है कि वो आईपीओ से करीब 4000 करोड़ रुपए जुटाएगी.

कई बिज़नेस पहले से लिस्टेड
सज्जन जिंदल की कंपनी ने सेबी को बताया है कि उसने फ्रेश इश्यू के जरिए 2000 करोड़ और बिक्री पेशकश से अतिरिक्त 2000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना तैयार की है. बता दें कि जेएसडब्ल्यू समूह ने कुछ समय पहले कहा था कि वह साल 2024 में अपनी सीमेंट इकाई को सूचीबद्ध कराएगी. ग्रुप की ऊर्जा, बंदरगाह और इस्पात कारोबार से जुड़ी कंपनियां पहले से ही बाजार में सूचीबद्ध हैं. बंदरगाह वर्टिकल में JSW इन्फ्रास्ट्रक्चर को कुछ समय पहले ही लिस्ट कराया गया है.

ये है कंपनी का लक्ष्य
पिछले साल अगस्त में JSW सीमेंट के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल ने लिस्टिंग की योजना के बारे में बताते हुए कहा था कि आईपीओ से मिलने वाली राशि से समूह को अपने 6 करोड़ टन क्षमता के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी. जेएसडब्ल्यू सीमेंट अपने सीमेंट व्यवसाय की क्षमता चार साल में तीन गुना बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी की मौजूदा क्षमता 2.06 करोड़ टन सालाना है.  

विस्तार की योजना पर फोकस
सेबी को सौंपे दस्तावेज में कहा गया है कि कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल राजस्थान में सीमेंट यूनिट के वित्त पोषण, कर्ज चुकाने और अन्य सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी. कंपनी उत्तर और मध्य भारत के बाजारों में विस्तार की योजना पर भी काम कर रही है. JSW सीमेंट की मौजूदगी फिलहाल द​क्षिण-पूर्व और प​श्चिम भारत में है. कंपनी का आईपीओ कब आएगा, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. लेकिन उम्मीद है कि इसी साल JSW सीमेंट स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो जाएगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

39 minutes ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

1 hour ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

39 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

1 hour ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

17 hours ago