✕

होम / बिजनेस / IT सेक्टर में नौकरी का सूखा होगा खत्म, Infosys निकालेगा बंपर भर्ती, हजारों को मिलेगी नौकरी

IT सेक्टर में नौकरी का सूखा होगा खत्म, Infosys निकालेगा बंपर भर्ती, हजारों को मिलेगी नौकरी

पहली तिमाही तक, इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या में लगातार छठी तिमाही में 1,908 की गिरावट आई

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में आईटी सेक्टर में नौकरियों की बहार आने वाली है. देश की दूसरे नंबर की आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) बड़े पैमाने पर नौकरियों का ऐलान किया है. इंफोसिस ने फाइनेंशियल ईयर 2025 में 15000-20000 फ्रेशर्स को जॉब देने जा रही है. आईटी पासआउट ग्रेजुएट्स को नौकरी देने के मामले में इंफोसिस में बड़े स्तर पर गिरावट दर्ज की गई है. पिछले साल की अपेक्षा इस साल इंफोसिस ने 76 प्रतिशत कम रिक्रूटमेंट किया है. हालांकि, आईटी सेक्टर में नए जॉब्स की लगातार कमी देखी जा रही है.

कंपनी ने दी जानकारी

कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) जयेश संघरजक पहली तिमाही के आंकड़ों के ऐलान के बाद बताया, 'पिछले कुछ तिमाहियों से हमारा हायरिंग बेस अलग रहा है. हम कैंपस के अंदर और कैंपस से बाहर फ्रेशर्स की भर्ती करते हैं. इस तिमाही में हमारे यहां 2,000 एंप्लॉयीज कम हुए हैं. ग्रोथ की दिशा में आगे बढ़ने के बाद हम हायरिंग शुरू करेंगे. हम इस साल 15,000-20,000 फ्रेशर्स की हायरिंग करने की तैयारी में हैं. यह ग्रोथ से जुड़े अनुमानों पर निर्भर करेगा.'

2023 में किया था 50 हजार फ्रेशर्स को रिक्रूट

आईटी कंपनी इंफोसिस हर साल बड़े पैमाने पर फ्रेशर्स को आईटी सेक्टर में रिक्रूट करती है। 2023 में इंफोसिस ने 50 हजार फ्रेशर्स को अपनी कंपनी के लिए सेलेक्ट किया था। हालांकि, इसके अगले साल इसमें व्यापक कमी आई। 2024 यानी इस साल इंफोसिस ने 11900 फ्रेशर्स को ही अपने यहां नौकरी पर रखा। यानी पिछले साल की अपेक्षा इस बार 76 प्रतिशत कम रिक्रूटमेंट किया।

आईटी कंपनियों ने में भर्तियों का हाल

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) वित्त वर्ष 2025 में लगभग 40,000 फ्रेशर्स को नियुक्त करेगी. इनमें से इसने पहली तिमाही में करीब 11,000 ट्रेनी को नियुक्त किया है. पहली तिमाही तक, इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या में लगातार छठी तिमाही में 1,908 की गिरावट आई. इसकी तुलना में, टीसीएस जैसी कंपनियों ने शुद्ध आधार पर 5,452 कर्मचारी जोड़े. एचसीएल टेक के कर्मचारियों की संख्या में वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में क्रमिक रूप से 8,080 की गिरावट आई.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

21 hours ago