✕

होम / बिजनेस / Jio ने Netflix यूजर्स को दिया झटका, महंगे कर दिए ये दो रिचार्ज प्लान!

Jio ने Netflix यूजर्स को दिया झटका, महंगे कर दिए ये दो रिचार्ज प्लान!

जियो (Jio) ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में बदलाव किया है. ऐसे में अब नेटफ्लिक्स (Netflix) सब्सक्रिप्शन वाले प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप जियो (Jio) यूजर्स हैं और नेटफ्लिक्स का प्लान लेते हैं तो ये आपके लिए एक बुरी खबर हो सकती है.  आपको बता दें, जियो  के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत में बदलाव होता रहता है. इसी कड़ी में जियो ने इस बार अपने नेटफ्लिक्स प्लान की कीमत में बढ़ोतरी करके यूजर्स को बड़ा झटका दे दिया है. इसका असर उन यूजर्स पर पड़ने वाला है, जिन्हें अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा था. अब उन्हें नेटफ्लिक्स वाले प्लान के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी. ये रिचार्ज प्लान लाइव हो गए हैं, जिन्हें आप जियो वेबसाइट और माय जियो ऐप पर देख सकते हैं. तो आइए जानते हैं ये प्लान कितने महंगे हुए हैं और इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?

200-300 रुपये महंगा हुआ रिचार्ज
रिलायंस जियो के नेटफ्लिक्स प्लान की कीमत में 200 से 300 रुपये तक का इजाफा किया गया है. पहले 1099 के प्लान में नेटफ्लिक्स के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग,100 एसएमएस प्रतिदिन और 2GB डेटा प्रतिदिन मिल रहा था. वहीं अब इसी प्लान की कीमत के लिए आपको 1299 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा यानी आपको पूरे 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. ऐसे ही 1499 वाले प्लान में आपको नेटफ्लिक्स के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन, 3GB डेटा प्रतिदिन मिल रहा था. अब इसी प्लान के लिए आपको 1499 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा यानी इसमें आपको पूरे 300 रुपये अतिरिक्त देने होंगे.

अनलिमिटिड 5जी डेटा की सर्विस की बंद
हाल ही में जियो की तरफ से टैरिफ प्लान की कीमत में इजाफा किया गया था. अब एक बार फिर इसकी कीमत को बढ़ा दिया गया है. इस साल जुलाई में ही जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स को रिवाइज किया था. जियो की तरफ से रिचार्ज प्लान्स में 12-27 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया था. कुछ प्लान्स में तो ऐसे बदलाव भी हुए थे कि यूजर्स अनलिमिटेड 5जी डेटा का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. इसके साथ ही एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की तरफ से भी रिचार्ज प्लान्स महंगे कर दिए गए थे.

जियो ने 27 प्रतिशत प्रतिशत तक महंगे किए प्लान
जियो ने अपने प्लान की कीमत करीब 27 प्रतिशत तक बढ़ा दी है. एनुअल रिचार्ज प्लान भी 20-21 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है. टैरिफ प्लान में मिड-रेज मोबाइल सर्विस में भी कर दी गई है. रिचार्ज महंगे होने के बाद यूजर्स को तगड़ा झटका लगा था और बहुत सारे यूजर्स BSNL पर शिफ्ट कर गए थे. क्योंकि इससे उन्हें काफी परेशानी हुई थी, लेकिन इसके साथ ही जियो लगातार इस पर काम भी कर रहा था. 

 


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

12 hours ago

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

12 hours ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

13 hours ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

14 hours ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

14 hours ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago