✕

होम / बिजनेस / निफ्टी में शामिल हो सकती हैं Jio Financial और Zomato, ये कंपनियां हो सकती हैं बाहर!

निफ्टी में शामिल हो सकती हैं Jio Financial और Zomato, ये कंपनियां हो सकती हैं बाहर!

निफ्टी 50 इंडेक्स में मार्च 2025 की रिबैलेंसिंग के तहत Zomato और Jio Financial के शामिल होने और BPCL और Britannia के बाहर होने की संभावनाएं सामने आई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की लिस्टेड फिनटेक कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services Limited) और ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 (Nifty50) इंडेक्स में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है. निफ्टी इंडेक्स की रीबैलेंसिंग फरवरी 2025 में होगी. इसमें तय किया जाएगा कि इंडेक्स में किस नए स्टॉक को शामिल करना है और किसे बाहर किया जाएगा. जबकि 31 मार्च, 2025  से यह घोषणा प्रभावी होगी.

जोमैटो और जियो फाइनेंशियल को मिल सकता है बड़ा फायदा

JM Financial की रिपोर्ट के अनुसार, इन संभावित बदलावों से जोमैटो और जियो फाइनेंशियल को बड़े फायदे हो सकते हैं.

•    Zomato: लगभग 620 मिलियन डॉलर की इनफ्लो (लगभग 226.6 मिलियन शेयर) हो सकती है, जो कि 3.8 दिनों के ट्रेडिंग वॉल्यूम पर असर डालेगी.
•    Jio Financial: लगभग 356 मिलियन डॉलर की इनफ्लो (लगभग 109.2 मिलियन शेयर) हो सकती है, जो 6.1 दिनों के ट्रेडिंग वॉल्यूम पर असर डाल सकती है.

BPCL और Britannia के लिए हो सकता है नुकसान

अगर ये बदलाव होते हैं, तो BPCL और Britannia को इंडेक्स से बाहर होने पर बड़े आउटफ्लो का सामना करना पड़ सकता है.

•    BPCL: लगभग 212 मिलियन डॉलर की आउटफ्लो (लगभग 64.6 मिलियन शेयर) हो सकती है, जिसका असर 10 दिनों के ट्रेडिंग वॉल्यूम पर पड़ सकता है.
•    Britannia Industries: लगभग 229 मिलियन डॉलर की आउटफ्लो (लगभग 3.9 मिलियन शेयर) हो सकती है, जो 9.8 दिनों के ट्रेडिंग वॉल्यूम पर असर डाल सकती है.

नुवामा भी पहले लगा चुका है अनुमान

जेएम फाइनेंशियल से पहले नुवामा अल्टरनेटिव और क्वांटिटेटिव रिसर्च ने भी पिछले साल बेंचमार्क इंडेक्स में जोमैटो के शामिल होने की भविष्यवाणी की थी. हालांकि, नुवामा ने ब्रिटानिया के बजाय इंडेक्स से आयशर मोटर्स लिमिटेड के बाहर निकलने का अनुमान लगाया था. जबकि दोनों ही रिपोर्टों में बीपीसीएल को कॉमन रखा गया है. जेएम के मुताबिक, मार्च की रीबैलेंसिंग के लिए, इंडेक्स प्रोवाइडर 1 अगस्त से 31 जनवरी के पीरियड के बीच प्रचलित एवरेज फ्री फ्लोट मार्केट कैप को मानता है. इसके तहत मार्केट कैप के आधार पर प्रचलित औसत फ्री फ्लोट इन बदलावों की अपेक्षा करता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

17 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

17 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

17 hours ago