होम / बिजनेस / देशभर ने दिया अनंत को शगुन, शादी का खर्चा Jio ग्राहकों से इतने दिन में वसूल लेंगे अंबानी!

देशभर ने दिया अनंत को शगुन, शादी का खर्चा Jio ग्राहकों से इतने दिन में वसूल लेंगे अंबानी!

मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत ने राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को सात फेरे लिए है. इससे पहले 3 जुलाई से रिलायंस जियो के प्लान महंगे हो गए.

नीरज नैयर 2 years ago

अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी के बीच रिलायंस जियो (Reliance Jio) के प्लान महंगे होने को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम मीम्स बने. किसी में मुकेश अंबानी की तुलना में लिकर किंग रहे विजय माल्या को बेहतर बताया गया, तो किसी में कहा गया कि शादी का शगुन सबसे वसूला जा रहा है. मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 3 जुलाई 2024 से अपने रिचार्ज 25% तक महंगे कर दिए हैं. जियो के प्लान में 34 रुपए से लेकर 600 रुपए तक की बढ़ोत्तरी हुई है. लोगों का कहना है कि अंबानी ने बेटे की शादी का खर्चा जियो ग्राहकों से वसूला है. वैसे, एयरटेल और वोड़ा-आइडिया के प्लान भी महंगे हुए हैं, लेकिन चूंकि Jio ने अनंत की शादी के बीच कॉल महंगी की है इसलिए इसे शादी के खर्चे की भरपाई से जोड़ा जा रहा है.

शादी पर कितना खर्चा?
चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि अनंत की शादी पर हुए खर्चे की भरपाई मुकेश अंबानी Jio के प्लान महंगा करके कब तक कर सकते हैं. अनुमान है कि अनंत-राधिका की शादी पर अंबानी परिवार ने करीब 5 हजार करोड़ रुपए का खर्चा किया है. अंबानी की हैसियत के लिहाज से यह आंकड़ा कुछ भी नहीं है. अंबानी के पास 121 अरब डॉलर की संपत्ति है. इस साल अब तक वह 24.2 अरब डॉलर कमा चुके हैं. यानी अंबानी ने बेटे की शादी पर अपनी कुल संपत्ति का करीब 0.5 फीसदी खर्च किया है. जबकि एक सामान्य भारतीय परिवार शादी पर 5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक खर्च करता है.

क्या है Jio का यूजर बेस?  
टेलीकॉम सेक्टर में Reliance Jio तेजी से आगे बढ़ रही है. कंपनी जनवरी 2024 में सबसे अधिक नए ग्राहक जोड़ने में सफल रही है. जियो ने इस अवधि में 4.2 मिलियन यानी 42 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं और इसी के साथ जियो के कुल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 463.99 मिलियन (46.4 करोड़) हो गई है. रिलायंस जियो ने अपने प्लान में 34 रुपए से लेकर 600 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की है. 34 रुपए की बढ़ोत्तरी 28 दिनों की वैलेडिटी वाले प्लान में हुई है. यह 155 से बढ़कर 189 रुपए का हो गया है. जबकि 365 दिनों की वैलेडिटी वाला प्लान 600 रुपए महंगा होकर 3599 रुपए का हो गया है. 

कितनी होगी अंबानी की कमाई?
अधिकांश मोबाइल यूजर 28 दिनों की वैधता वाला प्लान ही लेते हैं. बड़े रिचार्ज करवाने वालों की संख्या सीमित होती है. मान लें कि रिलायंस जियो के कुल यूजर बेस 46.4 करोड़ में से आधे यानी कि 23.2 करोड़ 28 दिनों की वैलेडिटी वाला प्लान इस्तेमाल करते हैं, जिसे 34 रुपए के इजाफे के साथ अब 189 रुपए का कर दिया गया है. ऐसे में मुकेश अंबानी केवल इस एक प्लान की बढ़ी हुई दरों से एक महीने में ही 788 करोड़ रुपए कमा लेंगे (23.2 करोड़ X 34) और साल भर में यह आंकड़ा 9456 करोड़ पहुंच जाएगा. जबकि अनंत अंबानी की शादी का कुल खर्चा ही 5000 करोड़ रुपए है. इस लिहाज से देखें तो बेटे की शादी पर अंबानी ने जितना पैसा लगाया है, उससे कहीं ज्यादा वह 365 दिन यानी एक साल में रिलायंस जियो के ग्राहकों की जेब से निकाल लेंगे. 

पहले हुई थी इतनी बढ़ोत्तरी 
शुरुआत में रिलायंस ने लोगों को बेहद कम कीमत में  कॉल और मोबाइल डेटा की पेशकश की थी. इस वजह से बड़ी संख्या में दूसरी कंपनियों के यूजर Jio पर शिफ्ट हुए. लेकिन धीरे -धीरे या कहें कि लोगों को इंटरनेट का चस्का लगाने के बाद कंपनी अपने प्लान महंगा करती गई. जियो ने 2016 में लॉन्च के बाद पहली बार 2019 में टैरिफ में बढ़ोतरी की थी. इस दौरान कंपनी ने 20-40% तक टैरिफ बढ़ाए थे. जबकि इस बार 25% तक की बढ़ोत्तरी की गई है. 239 रुपए वाला जियो का सबसे पॉपुलर प्लान अब 299 रुपए का हो गया है. जब से जियो के इस फैसले की खबर आम हुई है, सोशल मीडिया पर इसे शादी के खर्चे से जोड़ने वाले तमाम पोस्ट वायरल हुए हैं. कुछ पोस्ट में मुकेश अंबानी की तुलना में विजय माल्या को बेहतर बनाते हुए लिखा है - विजय माल्या में लाख बुराई थी ... लेकिन उसने कभी किंग फिशर बियर के रेट बढ़ाकर अपने बेटे की शादी नहीं की.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago