✕

होम / बिजनेस / Jio Cinema के अब लदने वाले हैं दिन! रिलायंस इंडस्ट्रीज करने जा रही है अब ये काम

Jio Cinema के अब लदने वाले हैं दिन! रिलायंस इंडस्ट्रीज करने जा रही है अब ये काम

इससे पहले चर्चा यह थी कि कंपनी एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पोर्ट्स के लिए और दूसरा एंटरटेनमेंट सेक्टर के लिए रखना चाहती है. हालांकि, अब एक ही प्लेटफॉर्म चलाने पर राय बन गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने हाल ही में डिज्नी हॉटस्टार का मालिकाना हक हासिल कर लिया था. अब कंपनी ने फैसला लिया है कि डिज्नी हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) और जियो सिनेमा (JioCinema) का विलय कर दिया जाएगा. इसके बाद नया प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार के नाम से ही काम करेगा. मर्जर के बाद अस्तित्व में आने वाली कंपनी के पास करीब 100 चैनल और 2 स्ट्रीमिंग सर्विस होंगी. 

जियो सिनेमा को अलग से नहीं चलाना चाहती कंपनी 

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्टार इंडिया (Star India) और वियाकॉम 18 (Viacom18) के मर्जर के बाद डिज्नी हॉटस्टार ही एकमात्र स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म होगा. कंपनी दो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नहीं चलाना चाहती है. जियो सिनेमा का मर्जर कर दिया जाएगा. स्ट्रीमिंग बिजनेस के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कई विकल्पों पर विचार किया है. पहले चर्चा थी कि दो प्लेटफॉर्म चलाए जाएंगे. इनमें से एक स्पोर्ट्स के लिए होगा और दूसरा एंटरटेनमेंट सेक्टर में काम करेगा. हालांकि, सूत्रों ने दावा किया है कि कंपनी को डिज्नी हॉटस्टार का प्लेटफॉर्म उसकी टेक्नोलॉजी के चलते पसंद आया है. वह इसे ही चलाना चाहते हैं. 

डिज्नी हॉटस्टार के 50 करोड़ डाउनलोड और जियो सिनेमा के 10 करोड़

पहले भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म चलाने के पक्ष में नहीं है. डिज्नी हॉटस्टार के करीब 50 करोड़ डाउनलोड हैं. जियो सिनेमा के डाउनलोड 10 करोड़ हैं. इसी साल फरवरी में रिलायंस और डिज्नी के बीच स्टार और वियाकॉम 18 के मर्जर की डील हुई थी. यह सौदा करीब 8.5 अरब डॉलर का है. इसके चलते देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी भी अस्तित्व में आने वाली है.

जियो सिनेमा में हो गया था वूट ब्रांड के 3 प्लेटफॉर्म का विलय 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, जियो सिनेमा के औसत मासिक यूजर्स 22.5 करोड़ हैं. डिज्नी हॉटस्टार के करीब 33.3 करोड़ औसत मासिक यूजर्स हैं. इस प्लेटफॉर्म को करीब 3.5 करोड़ लोगों ने फीस चुकाकर सब्सक्राइब किया हुआ है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान यह आंकड़ा 6.1 करोड़ सब्सक्राइबर का था. इससे पहले वियाकॉम 18 ने जियो सिनेमा में अपने ब्रांड वूट (Voot) का विलय किया था. इसमें तीन प्लेटफॉर्म थे, जिनके नाम वूट, वूट सेलेक्ट और वूट किड्स थे.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

10 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

13 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

13 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

8 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

10 hours ago