✕

होम / बिजनेस / जिंदल स्टेनलेस ने घोषित किए तिमाही के नतीजे, बिक्री में हुई रिकॉर्ड बढ़त

जिंदल स्टेनलेस ने घोषित किए तिमाही के नतीजे, बिक्री में हुई रिकॉर्ड बढ़त

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (JSL) ने इस वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए. इसमें कंपनी ने चौथी तिमाही के मुकाबले 1.4 प्रतिशत अधित वृद्धि दर्ज की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (JSL) के निदेशक मंडल ने मंगलवार यानी 30 जुलाई 2024 को इस साल की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं. कंपनी ने इस तिमाही में 5,78,143 टन की बिक्री दर्ज की है, जो वित्तीय वर्ष 2024 की चौथी तिमाही की तुलना में 1.4 प्रतिशत अधिक है. वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी की इनकम 9,585 करोड़ रुपये दर्ज हुई, जो पिछली तिमाही की तुलना में 0.7 प्रतिशत अधिक है. इसके अलावा एकल एबिट्डा व पीएटी क्रमशः 1,004 करोड़ रुपये और 578 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है.

सजावटी पाइप और ट्यूब सेगमेंट की मांग बढ़ी
नतीजों के अनुसार कंपनी का एकल शुद्ध ऋण 3,296 करोड़ रुपये जबकि इक्विटी के मुकाबले शुद्ध ऋण अनुपात 0.23 प्रतिशत दर्ज किया गया. समेकित शुद्ध आय 9,430 करोड़ रुपये रही जबकि पीएटी 646 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. पहली तिमाही के दौरान घरेलू बाजार में समग्र रूप से स्थिर वृद्धि दिखाई दी. वित्तीय वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में शुरू की गई कंपनी की सह-ब्रांडिंग योजना जिंदल साथी 5.0 की वजह से सजावटी पाइप और ट्यूब सेगमेंट में ब्रैंड के लिए और अधिक आकर्षण उत्पन्न हुआ. 5 वर्ष पुरानी इस सह-ब्रांडिंग योजना की तरह कंपनी ग्राहकों पर केंद्रित अन्य सेगमेंट में ऐसी स्कीम शुरू करने की योजना बना रही है. 

ऐसे बढ़ी ग्राहक सेवा सेगमेंट में बिक्री  
इसके अलावा भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के माध्यम से गुणवत्ता व मानकीकरण पर जोर दिए जाने से ग्राहक सेवा सेगमेंट में बिक्री धीरे-धीरे बढ़ रही है. शहरों के अंदर और शहरों के बीच परिवहन नेटवर्क में सुधार पर सरकार के बढ़ते ध्यान के कारण मेट्रो और कोच परियोजनाओं में उत्साहजनक वृद्धि हुई. वहीं, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बाजारों में धीमी वृद्धि के कारण जेएसएल के लिए निर्यात पिछली तिमाही की तरह स्थिर रहा है. कंपनी दुनिया भर के नए बाजारों में बिक्री जारी रख रही है. 
 

कंपनी के प्रदर्शन पर अभ्युदय जिंदल की टिप्पणी
कंपनी के प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि हम फेरो निकेल पर से मूल सीमा शुल्क हटाने के लिए पूरे उद्योग की ओर से सरकार को धन्यवाद देते हैं क्योंकि इससे घरेलू उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता में मदद मिलेगी. पहली तिमाही में हमारा ध्यान निरंतर हमारी हालिया विस्तार योजनाओं को क्रियान्वित करने पर केंद्रित रहा.  क्रोमेनी के अधिग्रहण के माध्यम से हमारे उत्पादन में कोल्ड-रोल्ड क्षमता में बढ़ोतरी होगी. इसके साथ मानकीकरण के क्षेत्र में सरकारी पहल और अन्य क्षेत्रों में हमारी नियोजित सह-ब्रांडिंग योजना मिलकर  हमारे लिए संभावनाएं पैदा करती हैं. रखरखाव पर कम खर्च और हल्के वजन जैसे गुणों के कारण स्टेनलेस स्टील को लेकर बढ़ती जागरूकता को देखते हुए, हम आने वाले वित्तीय वर्षों में कारोबार में प्रगति की आशा करते हैं. 

इसे भी पढ़ें-Paris Olympics में 2 मेडल जीतकर Manu Bhaker ने रचा इतिहास, शौहरत के साथ दौलत भी खूब

ये भी हैं कंपनी की उपलब्धियां
1. जिंदल स्टेनलेस ने मोजाम्बिक के लिए 100 'मेड इन इंडिया' माल डिब्बों का उत्पादन करने के लिए विशेष स्टेनलेस स्टील की आपूर्ति की.
2. कंपनी ने अपनी मेल्ट और डाउनस्ट्रीम क्षमताओं को बढ़ाने के लिए त्रि-आयामी विस्तार योजना की घोषणा की. लगभग 715 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, कंपनी ने इंडोनेशिया में 1.2 मिलियन टन प्रति वर्ष की वार्षिक उत्पादन क्षमता वाली एक स्टेनलेस स्टील मेल्ट शॉप स्थापित और संचालित करने के लिए एक संयुक्त उद्गम शुरू किया. 
3. इसके अलावा, कंपनी ने जाजपुर, ओडिशा में अपनी डाउनस्ट्रीम लाइनों के विस्तार और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए क्रमशः 1,900 करोड़ रुपये और 1,450 करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित की है. कंपनी ने गुजरात के मुंद्रा मे स्थित 0.6 एमपीटीए कोल्ड रोलिंग मिल की क्रोमेनी स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड (सीएसपीएल) का  16,000 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि में पूर्ण अधिग्रहण कर लिया है, जिसमें इक्विटी ट्रांसफर और शेयरधारकों के ऋण का भुगतान शामिल है.
4. कंपनी ने भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई भारत की वंदे मेट्रो ट्रेन के लिए बेहद मजबूत किस्म के स्टेनलेस स्टील की आपूर्ति की. वंदे मेट्रो वंदे भारत एक्सप्रेस की कम दूरी तक चलने वाली ट्रेन है.
 5. कंपनी ने भारतीय रेलवे द्वारा अनावरण की गई भारत की वंदे मेट्रो ट्रेन के लिए टेम्पर्ड 201LN ग्रेड के उच्च शक्ति वाले स्टेनलेस स्टील की आपूर्ति की. वंदे मेट्रो वंदे भारत एक्सप्रेस का कम दूरी का संस्करण है.
 6. कंपनी ने अपने परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. जिंदल स्टेनलेस के कर्मचारियों ने अपने घरों में प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्र  कर साझा किया, और इस वर्ष के अभियान में 3 टन से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया, जिसे रिसाइकल करके कुर्सियों, बेंचों और कूड़ेदान जैसे उत्पाद बनाने का प्रस्ताव है.
 7. कंपनी ने अपने वहनीयता सम्बंधित लक्ष्यों के अनुरूप आठ नई नीतियां वहनीयता नीति, पर्यावरण नीति, जैव विविधता नीति, ऊर्जा नीति, जलवायु परिवर्तन नीति, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा नीति, गुणवत्ता नीति और रिस्पॉन्सिबल सोर्सिंग नीति प्रकाशित की.

8. जेएसएल को इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर रिसर्च इन ऑल एशिया ( जापान को छोड़कर) 2024 कार्यकारी टीम रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ ईएसजी कार्यक्रम के लिए शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ.
9. स्टेकेल मिल में एलडीओ के संबंध में बायो-एलडीओ (हल्के डीजल तेल) की प्रतिशत हिस्सेदारी 53 प्रतिशत तक बढ़ाई गई, जिसके परिणामस्वरूप पहली तिमाही में 2,649 टन कार्बनडाइऑक्साइड की कमी हुई.
10. जिंदल डिफेंस एंड एयरोस्पेस (जेडीए) ने छोटे उपग्रह प्रक्षेपण वाहनों के मोटर आवरण के लिए कम मिश्रित धातु इस्पात हॉट-रोल्ड ग्रेड प्लेटों की आपूर्ति की.
11. जेएसएल ने 'ज़ग (संक्षारण) वॉरियर' ब्रांड अभियान शुरू किया. यह अभियान कंपनी की "स्टेनलेस अकादमी" द्वारा कारीगरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और स्थायी सामाजिक विकास को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है.

कंपनी को मिले ये पुरस्कार और सम्मान
I. जिंदल स्टेनलेस के एमडी अभ्युदय जिंदल को 2024 के लिए प्रतिष्ठित ‘द इकोनॉमिक टाइम्स 40 अंडर फोर्टी’ सूची में शामिल किया गया, जो 40 वर्ष से कम उम्र के भारत के सर्वश्रेष्ठ पेशेवरों और उद्यमियों के लिए एक सम्मान होता है.
2. जेएसएल की जाजपुर और हिसार दोनों इकाइयों को ब्रिटिश सुरक्षा परिषद की ओर से अंतराष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया.
3. कंपनी को ‘वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ सीएसआर प्रोफेशनल्स’ की ओर से स्थिरता प्रदर्शन श्रेणी के तहत ‘रिस्पॉन्सिबल बिजनेस अवॉर्ड’ प्रदान किया गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

14 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

15 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

16 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

9 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

15 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

14 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

16 hours ago