✕

होम / बिजनेस / Jet Airways की उड़ान का अंत, SC ने बंद पड़ी एयरलाइन के ऐसेट्स बेचने का दिया आदेश

Jet Airways की उड़ान का अंत, SC ने बंद पड़ी एयरलाइन के ऐसेट्स बेचने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी स्पेशल संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए बंद पड़ी एयरलाइंस जेट एयरवेज के ऐसेट्स को बेचने का आदेश दे दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में बजट एयरलाइंस के तौर पर सबसे पहले चर्चित होने वाली एयरलाइन कंपनियों में से एक Jet Airways को आज सुप्रीम कोर्ट ने सबसे बड़ा झटका दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने बंद पड़ी एयरलाइंस Jet Airways के ऐसेट्स को बेचने का आदेश दे दिया. इससे साफ है कि अब ये एयरलाइन कभी दोबारा उड़ान नहीं भर पाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने अपनी स्पेशल संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए जेट एयरवेज को ये आदेश दिया है.

SC ने स्पेशल कॉन्स्टीट्यूशनल पावर का इस्तेमाल किया

सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल किया, जो उसे अपने सामने लंबित किसी भी मामले या मामले में पूर्ण न्याय सुनिश्चित करने के लिए आदेश और डिक्री जारी करने का अधिकार देता है. बेंच ने एनसीएलएटी को उसके फैसले के लिए फटकार भी लगाई.

Jet Airways के खिलाफ कोर्ट ने क्या आदेश दिया

चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने जेट एयरवेज के रेसॉल्यूशन प्लान (समाधान योजना) को बरकरार रखने का ऑर्डर देने वाली याचिका को खारिज कर दिया. इसके अलावा इसकी ओनरशिप को जालान कलरॉक कंसोर्टियम (जेकेसी) को ट्रांसफर करने को मंजूरी देने के नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) के फैसले को खारिज कर दिया.

बैंकों ने NCLT के फैसले के खिलाफ अदालत का रुख किया

NCLT ने बंद हो चुकी एविएशन कंपनी के रेसॉल्यूशन प्लान को 12 मार्च को बरकरार रखा था और इसके स्वामित्व को जेकेसी को ट्रांसफर करने की मंजूरी दी थी. भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और जेसी फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने एनसीएलएटी के फैसले के खिलाफ अदालत का रुख किया था. बेंच की ओर से फैसला सुनाते हुए जस्टिस पारदीवाला ने NCLT के फैसले के खिलाफ SBI और दूसरे लेंडर्स की याचिका को स्वीकार कर लिया. याचिका में जेकेसी के पक्ष में जेट एयरवेज के रेसॉल्यूशन प्लान को बरकरार रखने के फैसले का विरोध किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जेट एयरवेज का ऐसेट लिक्विडेशन लेंडर्स, वर्कर्स और दूसरे हितधारकों के हित में है. ऐसेट लिक्विडेशन के प्रोसेस में कंपनी के ऐसेट्स को बेचकर मिली रकम से कर्ज और अन्य लंबित खर्चों का भुगतान किया जाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

19 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

21 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

21 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

21 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

22 hours ago

बड़ी खबरें