होम / बिजनेस / Jefferies LLC: नहीं लौटी मोदी सरकार, तो जार-जार हो जाएगा बाजार!

Jefferies LLC: नहीं लौटी मोदी सरकार, तो जार-जार हो जाएगा बाजार!

अमेरिकन इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज के इक्विटी स्ट्रेटेजी के ग्लोबल हेड क्रिस वुड का कहना है कि 2024 में मोदी सरकार की वापसी न होने से बाजार को बड़ा नुकसान होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश को अगले साल लोकसभा चुनाव से गुजरना है. भाजपा के नेतृत्व वाले NDA का सामना इस बार I.N.D.I.A के बैनर तले एकजुट हुईं विपक्षी पार्टियों से है. चुनाव में कौन बाजी मारेगा, कौन नहीं फिलहाल सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल हैं. हालांकि, पलड़ा NDA का ही भारी नजर आ रहा है. इस बीच, अमेरिकन इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज (Jefferies LLC) ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे भाजपा समर्थकों का खुश होना लाजमी है. जेफरीज LLC में इक्विटी स्ट्रेटेजी के ग्लोबल हेड क्रिस वुड (Chris Wood) का कहना है कि अगर 2024 में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व वाली पार्टी सत्ता में नहीं आई, तो भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) को बड़ा झटका लग सकता है.  

25% का हो सकता है नुकसान  
मुंबई में आयोजित एक इवेंट में क्रिस वुड ने कहा कि अगर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को 2004 की तरह लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ता है, तो बाजार में 25% या उससे अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है. उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार ने ग्लोबल सप्लाई चेन को आकर्षित करने के लिए कई तरह के कदम उठाए हैं. जिसमें उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन कार्यक्रम (PLI) प्रमुख है. इसलिए यदि BJP पुन: सत्ता में नहीं आई तो बाजार में एक बड़ी गिरावट आएगी. हालांकि, मोमेंटम ऐसा होगा कि यह बाउंस बैक करेगा. 

पहले भी हो चुका है ऐसा
अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली NDA की सरकार को मई 2004 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद शेयर बाजार में महज 2 दिनों में लगभग 20% की गिरावट आई थी. हालांकि, कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने साउथ एशियन इकॉनमी को खोलने के उद्देश्य से नीतियों को बरकरार रखने का आश्वासन दिया. इसके बाद अगले कुछ दिनों में बाजारों ने कुछ हद तक नुकसान की भरपाई कर ली थी. सियासी दृष्टिकोण से देखें, तो क्रिस वुड के इस बयान के बाद बीजेपी समर्थकों को बाजार की मजबूती के नाम पर वोट मांगने का मौका मिल गया है. समर्थक अब यह कह सकते हैं कि स्टॉक मार्केट में तेजी के लिए भाजपा को वोट करें. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

4 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

4 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

53 minutes ago