होम / बिजनेस / Paytm को Jefferies India ने भी सुनाई मायूस करने वाली खबर, अब क्या होगा असर? 

Paytm को Jefferies India ने भी सुनाई मायूस करने वाली खबर, अब क्या होगा असर? 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की कार्रवाई के बाद से Paytm को लेकर नकारात्मक खबरें सबसे ज्यादा सामने आ रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Paytm को लेकर हर रोज कोई न कोई खबर सामने आ रही है. अब खबर है कि जेफरीज इंडिया (Jefferies India) ने Paytm की कवरेज पर रोक लगाते हुए कंपनी की रेटिंग को फिलहाल के लिए रद्द कर दिया है. कंपनी का कहना है कि पेटीएम से जुड़ी खबरों के स्थिर होने तक उसका ये फैसला बरकरार रहेगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जेफरीज के इस फैसले से Paytm को लेकर निवेशकों का विश्वास प्रभावित हो सकता है. यानी दूसरे शब्दों में कहें तो यह खबर पेटीम की परेशानी बढ़ाने वाली साबित हो सकती है. 

पहली विदेशी फर्म बनी
अपने इस फैसले के साथ जेफरीज, पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड पर कवरेज छोड़ने वाली पहली प्रमुख विदेशी ब्रोकरेज फर्म बन गई है. भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले महीने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कई तरह के प्रतिबंधों का ऐलान किया था. इससे कंपनी की साख पर भी काफी नकारात्मक असर पड़ा है. आरबीआई की कार्रवाई के बाद अब इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी जेफरीज ने पेटीएम स्टॉक को नॉट रेटेड घोषित किया है. साथ ही पेटीएम के बिजनेस मॉडल को लेकर भी चिंता जाहिर की है.  

अब यहां रहेगा फोकस
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, जेफरीज विश्लेषकों ने एक नोट में लिखा कि बैंकिंग लाइसेंस के बिना, पेटीएम का बिजनेस मॉडल अब शुद्ध भुगतान सेवा प्रदाताओं के समान रह जाएगा. पेटीएम का फोकस अब ग्राहकों को बनाए रखने पर होगा और हमारा मानना ​​​​है कि इससे उसके नकद भंडार में कमी आएगी. जेफरीज ने अपने नोट में यह भी कहा कि हम यूजर/मर्चेंट रिटेंशन, रिवेन्यु ट्रैक्शन और कॉस्ट कंट्रोल्स से पैदा होने वाले सकारात्मक और नकारात्मक जोखिम देख रहे हैं. मर्चेंट/यूजर एट्रीशन 10 से 30% तक रहने और और कुल रिवेन्यु 20-45 प्रतिशत का प्रभावित होने के आधार पर वैल्यूएशन काफी अलग हो सकता है. 

शेयरों में जारी है उछाल
जेफरीज का मानना है कि आरबीआई की कार्रवाई का असर पेटीएम के EBITDA पर देखने को मिल सकता है. जेफरीज के इस फैसले को Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है, जो निवेशकों में भरोसा जगाए रखने के प्रयास कर रहे हैं. वहीं, Paytm के शेयरों में अच्छे दिन लौट आए लगते हैं. शुक्रवार को कंपनी के स्टॉक बढ़त के साथ बंद हुए थे और आज भी उनमें रफ्तार बनी हुई है. सोमवार को दोपहर 1 बजे तक Paytm की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 358.35 रुपए पर कारोबार कर रहे थे.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

13 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

15 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

13 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

11 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago