होम / बिजनेस / जिसने इस कंपनी के शेयर में लगाया पैसा, आज हो गया मालामाल; जानिए अब क्या होनी चाहिए रणनीति?

जिसने इस कंपनी के शेयर में लगाया पैसा, आज हो गया मालामाल; जानिए अब क्या होनी चाहिए रणनीति?

कई ब्रोकरेज हाउस मानते हैं कि ITC में अभी निवेश का मौका है. अगले कुछ वक्त में ये शेयर 330 रुपए के आंकड़े तक पहुंच सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आईटीसी (ITC) ने अप्रैल से जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही कंपनी के शेयर ने छलांग लगाना शुरू कर दिया है. ITC का शेयर अपने 52-वीक हाई के करीब पहुंच गया है. इसके शेयर मंगलवार को 309.95 रुपए पर बंद हुए, जबकि इसका 52-सप्ताह का उच्च स्तर 316.65 रुपए है. कंपनी ने बताया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 38.35% उछाल के साथ 4,169.38 करोड़ रुपए रहा है. जबकि पिछले साल अप्रैल से जून तिमाही के दौरान कंपनी को 3,013.49 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था.

सिगरेट बिज़नेस में मुनाफा 
ITC के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का रिवेन्यू 41.36 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 18,320.16 करोड़ रुपए रहा. पिछले साल अप्रैल से जून तिमाही के दौरान यह आंकड़ा 12,959.15 करोड़ रुपए था. ITC को सिगरेट बिज़नेस से भी अच्छा-खासा मुनाफा हुआ है. कंपनी को इस बिजनेस से होने वाला रिवेन्यू 29 फीसदी बढ़कर 6,608 करोड़ रुपए पहुंच गया. ITC ने बताया कि जून तिमाही में FMCG सेगमेंट से कंपनी को 4,451 करोड़ रुपए का रिवेन्यू हासिल हुआ. जो सालाना आधार पर 19.5% की बढ़ोत्तरी दर्शाता है. इसके अलावा, होटल बिजनेस से होने वाला रिवेन्यू 554 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले साल यह 128 करोड़ रुपए था.

पार कर सकता है 330 का आंकड़ा
ITC ने पिछले एक साल में करीब 50% रिटर्न दिया है. पिछले एक महीने में ये शेयर 6.53% ऊपर चढ़ा है. मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, CLSA, मोतीलाल ओसवाल, शेरखान सहित कई ब्रोकरेज हाउस मानते हैं कि ITC में अभी निवेश का मौका है. अगले कुछ वक्त में ये शेयर 330 रुपए के आंकड़े तक पहुंच सकता है. हालांकि, हाई लेवल पर पहुंचने के बाद इसमें करेक्शन की गुंजाइश भी बन सकती है, लेकिन उसके बावजूद इसके ऊपर की तरफ भागने की संभावना बनी रहेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

13 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

14 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

15 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

15 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

15 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

9 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

13 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

9 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

15 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

14 hours ago