✕

होम / बिजनेस / ITC के Cigarette बिजनेस में आया बूम, क्या Stocks की भी बढ़ेगी रफ्तार?   

ITC के Cigarette बिजनेस में आया बूम, क्या Stocks की भी बढ़ेगी रफ्तार?   

FMCG कंपनी ITC लिमिटेड ने सिगरेट बिजनेस में अच्छी-खासी ग्रोथ देखने को मिली है. इसका असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज FMCG कंपनी ITC यूं तो लगभग सभी सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन उसके सिगरेट कारोबार में काफी मजबूती देखने को मिली है. इस मजबूती का असर कंपनी के शेयर पर भी पड़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईटीसी लिमिटेड के सिगरेट वॉल्यूम में शानदार तेजी दर्ज की गई है और इसके साथ ही यह अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है. कंपनी सिगरेट वॉल्यूम 2013 से 2019-20 के बीच करीब 20 प्रतिशत बढ़ा था. जबकि वित्त वर्ष 2022 के बाद से इसमें शानदार तेजी दर्ज की गई है.

37.69% का दिया रिटर्न
ITC की मजबूत होती वित्तीय सेहत का असर स्टॉक मार्केट में उसके प्रदर्शन पर भी पड़ रहा है. कंपनी के शेयर गुरुवार को करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 458.30 रुपए पर बंद हुए थे. 5.74 लाख करोड रुपए के मार्केट कैप वाली आईटीसी लिमिटेड के शेयरों ने इस साल अब तक 37.69% का रिटर्न दिया है. इसका 52 हफ्ते का उच्च स्तर 499.70 रुपए और 52 हफ्ते का निचला स्तर 325.35 रुपए है. हालांकि, पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. ये 0.57% लुढ़के हैं.

जल्द छूएगा 515 का आंकड़ा!
कोरोना संकट के समय ITC LTD के शेयरों में जरूर बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. 8 मई 2020 को कंपनी का शेयरों ने 158 रुपए के लेवल को टच किया था. वहां से अब तक निवेशकों की पूंजी करीब 200 फीसदी बढ़ चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स में ब्रोकरेज फर्म 'शेयर खान' के हवाले से बताया गया है कि ITC लिमिटेड के शेयर अभी और उड़ान भर सकते हैं. फर्म का कहना है कि इस शेयर को 515 रुपए के टारगेट के लिए खरीदा जा सकता है. 'शेयर खान'  ने कहा है कि आईटीसी अपने कोर बिजनेस को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है, साथ ही नए सेक्टर में भी प्रवेश कर रही है. आईटीसी के FMCG बिजनेस का एबिडटा मार्जिन 80 से 100 बेसिस प्वाइंट तक सुधरने की उम्मीद है. इस हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर अगले कुछ दिनों में ही 515 रुपए का आंकड़ा छू सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

11 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा