✕

होम / बिजनेस / ठीक से सोना और जीवन में दयालु होना बेहद जरूरी है: डॉ. अनुराग बत्रा

ठीक से सोना और जीवन में दयालु होना बेहद जरूरी है: डॉ. अनुराग बत्रा

उन्‍होंने खाने की सही आदतों के बारे में जिक्र करते हुए कहा‍ कि हमें रात को 7 बजे के बाद खाना नहीं खाना चाहिए. लेकिन आज कई कंपनियां कभी भी खाना डिलीवर करने को तैयार हैं वो भी 2 से 3 मिनट में. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Brand Talk के कार्यक्रम में बिजनेस वर्ल्‍ड के एडिटर-इन-चीफ, चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा ने कई अहम बातें कहीं. उन्‍होंने जहां एक अच्‍छी नींद की इंसान की जिंदगी में अहमियत बताते हुए उन्‍होंने ये भी कहा कि इंसान को हमेशा काइंड (दयालु) होने की जरूरत है, क्‍योंकि ये कुछ चीजें हमारे व्‍यक्तित्‍व में बड़ा बदलाव लाती हैं. 

जीवन में ये तीन चीजें सबसे अहम हैं 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि आज मैं यहां पर तीन चीजों के बारे में बात करना चाहता हूं. इनमें पहली है काइंडनेस, दूसरी है स्‍लीप और तीसरी चीज है क्‍लाइमेट चेंज . मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं कि आप लोग आखिर कितने घंटे सोते हैं. उन्‍होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि आप में से कोई ऐसा है जो 8 से 9 घंटे सोता है. अपने बारे में बताते हुए उन्‍होंने कहा कि मैं सोना पसंद करता हूं. उन्‍होंने पूछा कि आप में से कितने ऐसे हैं जो आज के मुकाबले और भी ज्‍यादा स्‍वस्‍थ रहना चाहते हैं.

काइंडनेस जीवन में बेहद जरूरी है
 मेरा मानना है कि सोना आपके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य का सबसे महत्‍वपूर्ण पिलर है. उन्‍होंने इजराइल के उस युवक की कहानी सभी को सुनाई जिसने अपने दोस्‍त की जिंदगी बचाने के लिए एवरेस्‍ट पर चढ़ने से ज्‍यादा वापस आना तय किया. उन्‍होंने इसके बाद क्‍लाइमेट चेंज की बात करते हुए कहा कि आज आप अमेरिका के शहरों का तापमान देख सकते हैं. आज आग से ऑस्‍ट्रेलिया, यूरोप, और कई देश परेशान हैं. गर्मियों का मौसम कई देशों में चार महीने पहले आ रहा है. सस्‍टेनेबिलिटी का मतलब ये है कि आप अर्थ को लेकर संवेदनशील हों.

खाना खाने का समय तय है
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि आज हमारे साथ शानदार स्‍पीकर मौजूद हैं. CMO कंपनी की ग्रोथ देखने वाला सबसे बड़ा लीडर होता है. उन्‍होंने खाने को लेकर बात करते हुए कहा कि आपको 7 बजे के बाद नहीं खाना चाहिए. हमारे जैन समाज के मुनि भी ऐसा ही करते हैं. हमारे वहां कंपनियां कहती हैं आप रात को 2 बजे खाना ऑर्डर कीजिए हम उसे दो से तीन मिनट में डिलीवर कर देंगे. कंपनियां चाहती हैं कि हमें दिन रात खाते रहने चाहिए. मैं मानता हूं कि मैं जैसे-जैसे अपनी उम्र में आगे बढूं मुझे ज्‍यादा फिट रहने की कोशिश करनी चाहिए. मैं आप सभी का ध्‍यान काइंडनेस की तरफ दिलवाना चाहता हूं. अगर आप ठीक से सोएंगे तो ज्‍यादा काइंड बनेंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुबई की Amity University में डॉ. अनुराग बत्रा की मास्टरक्लास, नेतृत्व और उद्यमिता पर की चर्चा

इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ उद्योग जगत के अनुभवों को समझने का अवसर मिला. ऐसे संवाद विद्यार्थियों को अपने करियर की संभावनाओं को पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद कर सकते हैं.

4 minutes ago

PC ज्वैलर को कर्ज से उबारने की कहानी: बैंकों ने प्रमोटर्स के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कीमत चुकाई

जहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भारी नुकसान उठाते हुए 29.20 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कर्ज को शेयरों में बदला, वहीं प्रमोटर परिवार ने 5.62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया और अब कर्जमुक्त कंपनी में पहले से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ बाहर आया.

2 hours ago

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

2 hours ago

अब FSSAI के रडार पर नेस्ले और जायडस वेलनेस, लैक्टोजेन और कॉम्प्लान के दावों पर मांगा जवाब

FSSAI ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने वाले खाद्य उत्पादों की जानकारी उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव करने पर भी विचार कर रहा है.

4 hours ago

GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ा, लेकिन महंगाई ने बढ़ाई RBI की चिंता; दिसंबर में फिर बढ़ सकती है रेपो रेट

RBI ने बुधवार को 5 से 7 अक्टूबर के बीच हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक का कार्यवृत्त जारी किया. इस बैठक में गवर्नर संजय मल्होत्रा समेत समिति के सभी छह सदस्यों ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 5.5% करने के पक्ष में मतदान किया.

4 hours ago

बड़ी खबरें

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

2 hours ago

दुबई की Amity University में डॉ. अनुराग बत्रा की मास्टरक्लास, नेतृत्व और उद्यमिता पर की चर्चा

इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ उद्योग जगत के अनुभवों को समझने का अवसर मिला. ऐसे संवाद विद्यार्थियों को अपने करियर की संभावनाओं को पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद कर सकते हैं.

4 minutes ago

PC ज्वैलर को कर्ज से उबारने की कहानी: बैंकों ने प्रमोटर्स के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कीमत चुकाई

जहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भारी नुकसान उठाते हुए 29.20 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कर्ज को शेयरों में बदला, वहीं प्रमोटर परिवार ने 5.62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया और अब कर्जमुक्त कंपनी में पहले से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ बाहर आया.

2 hours ago

Hitachi Digital ने सुमित प्रियाणी को बनाया चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर, AI पर रहेगा फोकस

प्रियाणी की प्राथमिकताओं में आधुनिक, डेटा आधारित और AI-सक्षम टेक्नोलॉजी ढांचा तैयार करना शामिल है. इसके जरिए कंपनी में नए प्रयोगों को बढ़ावा देने और कारोबार के विस्तार में सहायता मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago