✕

होम / बिजनेस / IT दिग्गज कंपनी Infosys ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफा बढ़कर ₹6806 करोड़ पर पहुंचा

IT दिग्गज कंपनी Infosys ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफा बढ़कर ₹6806 करोड़ पर पहुंचा

Infosys ने दिसंबर 2024 में समाप्त तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है. वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6,806 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys Ltd ने गुरुवार को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी किए हैं. सालाना आधार पर कंपनी के प्रॉफिट और आय में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिसंबर तिमाही में Infosys की कंसॉलिडेटेड आय 40,986 करोड़ से बढ़कर 41,764 करोड़ (तिमाही दर तिमाही) हो गई है. अनुमान 41,370 करोड़ का था. कंसो मुनाफा 6,806 करोड़ पर रहा है. अनुमान 6,770 करोड़ का था. EBIT तिमाही दर तिमाही आधार पर 8,649 करोड़ से बढ़कर 8,912 करोड़ पर रहा है. तिमाही आधार पर मार्जिन 21.1% से बढ़कर 21.3% पर रहा है.

Infosys का रेवेन्यू 7.5 फीसदी बढ़ा 

दिसंबर तिमाही में में फर्म का रेवेन्यू 7.5 फीसदी बढ़कर 41,764 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 38,821 करोड़ रुपये था. इंफोसिस ने बाजार के अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं. नौ ब्रोकरेज कंपनियों के पोल के अनुसार, आईटी कंपनी का Q3FY25 प्रॉफिट 6,734 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 41,206 करोड़ रुपये आंका गया था.

कॉस्टेंट करेंसी के मामले में टॉपलाइन में सालाना आधार पर 6.1 फीसदी की वृद्धि हुई. EBIT मार्जिन या ऑपरेटिंग मार्जिन 10 बेसिस प्वाइंट से बढ़कर 21.3 फीसदी हो गया. छुट्टी के कारण मार्जिन पर मामूली असर पड़ा. कंपनी ने 2.5 अरब डॉलर मूल्य के टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) के बड़े डील हासिल किए, जिनमें से 63% नेट न्यू डील हैं.

Infosys ने बढ़ाया रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 

इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2025 के लिए अपने सीसी रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को लगातार तीसरी तिमाही के लिए 4.5-5 फीसदी तक बढ़ा दिया है, जबकि इसके पिछले गाइडेंस में 3.75-4.5% का अनुमान लगाया गया था. इंफोसिस के लिए पिछली नौ तिमाहियों में रेवेन्यू गाइडेंस में यह आठवां बदलाव है. कंपनी ने वित्त वर्ष 25 के लिए 20-22% का ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस भी बरकरार रखा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

13 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

16 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

16 hours ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

13 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

12 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

16 hours ago