होम / बिजनेस / Polycab पर मारे छापे में मिला ये अहम सबूत, इनकम टैक्स ने साझा की महत्त्वपूर्ण जानकारी!

Polycab पर मारे छापे में मिला ये अहम सबूत, इनकम टैक्स ने साझा की महत्त्वपूर्ण जानकारी!

पिछले साल 22 दिसंबर को कंपनी पर छापेमारी के बाद 4 करोड़ से ज्यादा बेहिसाब कैश और 25 से ज्यादा बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल हाल ही में इनकम टैक्स विभाग द्वारा केबल एवं वायर निर्माता कंपनी Polycab पर छापेमारी की गई थी और अब विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि विभाग को लगभग 1000 करोड़ रुपए के बेहिसाब कैश की बिक्री मिली है. 

50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
यह जानकारी CBDT के आधिकारिक सूत्रों द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई है. इसके साथ ही विभाग ने आधिकारिक रूप से बयान देते हुए यह भी बताया है कि पिछले साल 22 दिसंबर को कंपनी पर छापेमारी के बाद 4 करोड़ से ज्यादा बेहिसाब कैश और 25 से ज्यादा बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी गई है. जानकारी के अनुसार मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, दमन, हलोल और दिल्ली में मौजूद कंपनी के 50 से ज्यादा ठिकानों पर विभाग के द्वारा छापेमारी की गई थी. इसके साथ ही विभाग ने यह भी बताया है कि इस दौरान Polycab के कुछ वैध डिस्ट्रीब्यूटर्स पर भी छापेमारी की गई थी. 

कंपनी ने बताया अफवाह
हालांकि CBDT द्वारा जारी किए गए बयान में कंपनी का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि यहां Polycab India Limited के बारे में ही बात हो रही है. आज दिन की शुरुआत में Polycab ने स्टॉक एक्सचेंजों को सफाई देते हुए मीडिया में जारी इन बातों को अफवाह बताया है और कंपनी ने यह भी कहा है कि वह नियमों और पारदर्शिता से संबंधित सभी बातों का ध्यान रख रही है. साथ ही कंपनी ने अपनी सफाई में यह भी कहा है कि 23 दिसंबर 2023 को हुई छापेमारी में कंपनी द्वारा पूरी तरह से आयकर विभाग के अधिकारियों की सहायता की गई थी. इसके साथ ही अपने बयान में कंपनी ने यह भी कहा है कि छापेमारी के परिणामों को लेकर कंपनी और आयकर विभाग के बीच किसी भी तरह का कोई संचार नहीं हुआ है. 

प्राथमिक जांच में ये बात आई सामने
CBDT का कहना है कि बरामद हुए सबूतों में से काफी बड़ी मात्रा कागजात के रूप में मौजूद है और छापेमारी के दौरान डिजिटल डेटा भी बरामद किया गया था. विभाग का कहना है कि इससे कंपनी और वैध डिस्ट्रीब्यूटरों द्वारा मिलकर टैक्स से बचने के लिए अपनाए गए उपाय सामने आते हैं. विभाग ने कहा कि शुरूआती जांच के आधार पर ये कहा जा सकता है कि फ्लैगशिप कंपनी बेहिसाब कैश की बिक्री, कैश भुगतान और बेहिसाब खरीदारियों के लिए कैश में भुगतान करने जैसे कामों में संलग्न थी.
 

यह भी पढ़ें: बढ़ती ठंड में कमाई से करनी है जेब गर्म? इन शेयरों पर बनाये रखें अपनी नजर!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO: आज आखिरी दिन, 1.46 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू; GMP से लिस्टिंग के संकेत

आईपीओ के शेयर ग्रे मार्केट में अपर प्राइस बैंड से करीब 48 रुपये ऊपर यानी लगभग 3 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. इस हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब 1,833 रुपये बैठती है.

13 hours ago

SEBI के ‘पसंदीदा रिटायरी’! पूर्व WTM संतोष मोहंती की नई भूमिकाओं पर उठे सवाल

हर कोई योग्य है, हर कोई नियमों का पालन करता है, तो आखिर समस्या क्या हो सकती है? बाजार की अखंडता इससे ज्यादा सुरक्षित कभी महसूस नहीं हुई.

14 hours ago

ब्रिक्स के चार प्रमुख देशों को भारत का निर्यात 34% बढ़ा, चीन को भेजे जाने वाले सामान में 39% उछाल

भारत के निर्यात में ब्रिक्स के प्रमुख देशों की बढ़ती हिस्सेदारी ऐसे समय में सामने आई है, जब देश नए बाजारों में निर्यात बढ़ाने और वैश्विक व्यापार में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करने पर जोर दे रहा है.

16 hours ago

चिप से सिस्टम तक भारत की तैयारी, 2035 तक 200 अरब डॉलर हो सकता है सेमीकंडक्टर बाजार

सेमीकॉन इंडिया में 52 देशों की भागीदारी और 600 से ज्यादा एग्जीबिटर्स की मौजूदगी, चिप डिजाइन से लेकर एडवांस्ड पैकेजिंग और तैयार इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तक पूरी वैल्यू चेन विकसित करने पर भारत का जोर

16 hours ago

शेयर बाजार में आज सतर्क शुरुआत के संकेत, शुक्रवार को सेंसेक्स गिरा तो निफ्टी चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को निफ्टी 75.80 अंक चढ़कर 23,346.40 पर बंद हुआ था, जबकि सेंसेक्स 19.63 अंक की मामूली गिरावट के साथ 74,294.96 पर रहा.

16 hours ago


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

11 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

10 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

10 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

11 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

11 hours ago