होम / बिजनेस / Layoff 2023: अभी भी जारी है कहर, भारत की टॉप IT कंपनियों ने निकाले 16,000 कर्मचारी!

Layoff 2023: अभी भी जारी है कहर, भारत की टॉप IT कंपनियों ने निकाले 16,000 कर्मचारी!

एक कंपनी ऐसी भी है जो अन्य IT कंपनियों से दूर है और इस कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों की संख्या में 3617 की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

छंटनी यानी Layoff को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल हाल ही में भारत की टॉप 3 IT कंपनियों ने जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही यानी Q3 के दौरान कंपनियों द्वारा कुल 16,254 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया. कंपनियों का कहना है कि मांग में बनी हुई अनिश्चितता के वातावरण की वजह से इन कर्मचारियों को नौकरी से निकालना पड़ा. 

HCL Tech है अलग
IT कंपनियों का कहना है कि वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के दौरान पहले नौकरी पर रखे गए कर्मचारियों की ही तैनाती की गई ताकि इस तिमाही के दौरान यूटिलाइजेशन रेट्स को बनाकर रखा जा सके. हालांकि एक कंपनी ऐसी भी है जो इन सभी IT कंपनियों से दूर है और इस IT फर्म द्वारा अपने कर्मचारियों की संख्या में 3617 कर्मचारियों की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और ये कंपनी कोई और नहीं बल्कि HCL टेक (HCL Tech) है. जब मीडिया ने कम होती कर्मचारियों की संख्या के बारे में पूछा तो कंपनियों के मनाव संसाधन प्रमुखों ने कहा कि वह पहले से मौजूद वर्कफोर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं. इसके साथ ही इन अधिकारियों ने यह भी बताया कि जब मांग बढ़ेगी तो एक बार फिर हायरिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

किस कंपनी ने निकाले कितने कर्मचारी?
कर्मचारियों की संख्या में हुई सबसे अधिक कमी इन्फोसिस (Infosys) में देखने को मिली है. वित्त वर्ष 24 के तीसरे क्वार्टर के दौरान कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 6101 कर्मचारियों की कमी देखने को मिली थी जिसके बाद कंपनी में मौजूद कुल कर्मचारियों की संख्या 3,22,663 पर पहुंच गई. लिस्ट में अगला नाम भारत की सबसे बड़ी IT सर्विसेज प्रदान करने वाली कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का है. TCS के कुल कर्मचारियों में 5,680 कर्मचारियों की कमी देखने को मिली जिसके बाद कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 6,03,305 पर पहुंच गई. इनके बाद लिस्ट में अगला नाम विप्रों (Wipro) का आता है. विप्रों द्वारा लगभग 4473 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया जिसके बाद कंपनी में मौजूद कुल कर्मचारियों की संख्या 2,40,234 पर पहुंच गई है.
 
यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है किस कंपनी ने बनाया है Atal Setu? राम मंदिर भी है इसी कंपनी के जिम्मे!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

18 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

21 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

21 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

21 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

18 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

22 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

21 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

21 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

21 hours ago