होम / बिजनेस / Israel से आई एक खबर और Adani की इस कंपनी पर टिक गई सबकी नजर, जानें क्या है मामला

Israel से आई एक खबर और Adani की इस कंपनी पर टिक गई सबकी नजर, जानें क्या है मामला

Adani Enterprises ने घोषणा की है कि इजरायली कंपनी ESL, अडानी डिफेंस सिस्टम्स टेक्नोलॉजी में 44% की हिस्सेदारी खरीदेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) की अध्यक्षता वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) की डिफेंस इकाई को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि एक इजरायली कंपनी अडानी की डिफेंस कंपनी में लगभग 44% हिस्सेदारी खरीदेगी. इस खबर के सामने आने के बाद से लोगों की निगाहें अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों पर जा टिकी हैं.

Adani Enterprises ने की घोषणा
आज के कारोबारी दिन की शुरुआत से ही अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों पर लोगों की निगाहें टिकी हैं. आज सुबह ही अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने भारतीय एक्सचेंजों को जानकारी देते हुए बताया कि अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजी (Adani Defence Systems Technology) ने इजरायली कंपनी एल्बिट सिस्टम्स लिमिटेड (Elbit Systems Limited) के साथ शेयरहोल्डर समझौते के साथ-साथ शेयर सब्सक्रिप्शन समझौते पर भी हस्ताक्षर किये हैं.

क्या है डील?
ऊपर बताये गए समझौतों के अनुसार ESL (Elbit Systems Limited) अथर्व एडवांस्ड सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज (Atharva Advanced Systems And Technologies) लिमिटेड में 44% की हिस्सेदारी खरीदेगी. आपको बता दें कि अथर्व एडवांस्ड सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज, ADSTL (Adani Defence Systems and Technology) के स्वामित्व वाली कंपनी है. अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का कहना है कि दोनों कंपनियों के बीच ये समझौते, डिफेंस एप्लीकेशन के लिए विभिन्न प्रकार की ऑटोनोमस तकनीक और सिस्टम को विकसित करने और उनके निर्माण के लिए किये गए हैं. AASTL (Atharva Advanced Systems And Technologies) द्वारा ESL को शेयर जारी करने के बाद जहां ADSTL के पास 56% शेयर रह जायेंगे वहीं 44% शेयर ESL के हो जाएंगे. 

Adani Enterprises के शेयर 
दोनों कंपनियों के बीच डील पूरी हो जाने के बाद AASTL (Atharva Advanced Systems And Technologies) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में ADSTL और ESL दोनों ही कंपनियों के नामांकित सदस्यों को जगह मिलेगी लेकिन इस बोर्ड में बहुलता ADST के सदस्यों की होगी. यह जानकारी खुद अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने दी है. दूसरी तरफ अगर अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों की बात करें तो पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयर 5% गिर गए हैं. 
 
यह भी पढ़ें: एक्सपर्ट्स से समझिये, भारत कैसे बनेगा रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र का प्रमुख खिलाड़ी!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

3 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

3 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

5 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

6 hours ago

बड़ी खबरें