होम / बिजनेस / मुकेश-नीता अंबानी के घर आई 'जुड़वां' खुशी

मुकेश-नीता अंबानी के घर आई 'जुड़वां' खुशी

इस बारे में अंबानी परिवार की तरफ से मीडिया को एक बयान भी जारी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी नाना-नानी बन गए हैं. बेटी ईशा ने अंबानी और पीरामल परिवार को जुड़वा खुशियां दी है. इस बारे में अंबानी परिवार की तरफ से मीडिया को एक बयान भी जारी किया है. 

जारी किया ये बयान

बयान जारी करते हुए दोनों परिवारों ने कहा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद मिला है. ईशा और बच्चे, बच्ची आदिया और बच्ची कृष्णा अच्छी तरह से हैं."ईशा ने 12 दिसंबर, 2018 को पीरामल ग्रुप के अजय और स्वाती पीरामल के बेटे आनंद से शादी की थी. दोनों लंबे समय से बचपन के दोस्त हैं और एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. दोनों परिवार भी एक मजबूत बंधन साझा करते हैं.

कौन हैं आनंद पीरामल?

आनंद पीरामल ने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. उनके पास हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री भी है. ईशा और आनंद दोनों आइवी लीग पासआउट हैं. जहां ईशा ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक किया, वहीं आनंद एमबीए करने के लिए हार्वर्ड चले गए.

आनंद पीरामल रियल्टी के संस्थापक हैं, जो भारत की सबसे प्रशंसित रियल एस्टेट फर्मों में से एक है. पीरामल रियल्टी से पहले, आनंद ने पीरामल स्वास्थ्य की स्थापना की थी, जो एक ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा पहल है जो हर दिन 40,000 से अधिक रोगियों का इलाज करती है.

ईशा संभालती हैं रिलायंस रिटेल का बिजनेस

ईशा रिलायंस रिटेल का बिजनेस संभालती हैं. ईशा अंबानी पहली बार 16 साल की उम्र में सुर्खियों में आईं थीं. तब वे दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति उत्तराधिकारियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थीं. ईशा रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के लिए डिजिटल, एडवर्टाइजमेंट, कम्यूनिकेशन और क्रिएटिव सहित सभी मार्केटिंग टीमों के लिए स्ट्रैटेजी डेवलपमेंट और उनका इम्प्लीमेंटशन देखती हैं. 2016 में फैशन पोर्टल Ajio की लॉन्चिंग का श्रेय भी ईशा को दिया जाता है. मुकेश अंबानी कह चुके हैं कि जियो के लॉन्च के पीछे ईशा की प्रेरणा थी. उन्होंने आकाश अंबानी को भी ब्रांडिंग और कंज्यूमर से जुड़े फैसलों में मदद की है.

परिवार में तीन छोटे बच्चे

मुकेश अंबानी के परिवार में अब तीन छोटे बच्चे हो गए हैं. उनके बेटे-बहू आकाश और श्लोका को एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है. मुकेश और नीता अंबानी कई मौकों पर अपने पोते पृथ्वी के साथ देखे गए हैं.

VIDEO: सिर्फ 1 साल में 42% रिटर्न दे सकती है ये सरकारी कंपनी, ब्रोकरेज हाउस ने रखा ये टारगेट

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

22 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

23 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

22 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

23 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

22 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago